×

रतन टाटा ने बीमार पूर्व कर्मचारी के लिए किया कुछ ऐसा, जमकर हो रही तारीफ

देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन फिर भी रतन टाटा ज़मीर से जुड़े लोगन में से एक हैं।

Monika
Published on: 6 Jan 2021 3:58 AM GMT
रतन टाटा ने बीमार पूर्व कर्मचारी के लिए किया कुछ ऐसा, जमकर हो रही तारीफ
X
रतन टाटा पहुंचे पुणे, अपने बीमार पूर्व कर्मचारी का पूछा हालचाल

नई दिल्ली: देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। लेकिन फिर भी रतन टाटा ज़मीर से जुड़े लोगन में से एक हैं। जिन्हें खुद से ज्यादा अपने कर्मचारियों की चिंता सताती है।

मुंबई से पहुंचे पुणे

लोगों के प्रति सेवाभाव ऐसा है कि वह अपने एक पूर्व कर्मचारी का हाल जानने के लिए मुंबई से पुणे चले गए। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी देखि जा सकती हैं। लोगों ने इस तस्वीर को देखकर और अपने एक पूर्व कर्मचारी के प्रति चिंता का भाव देख लोग भी उनकी वाहवाही करने लगे।

रतन टाटा

सोशल मीडिया पर जम कर हो रही तारीफ़

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सामने आया है , जिसमे बताया गया है कि रतन टाटा के यहां पहले काम करने वाले एक व्यक्ति की 2 साल से तबिरत ख़राब चल रही थी। इस तस्वीर को देख कर तो रही लगता है कि रतन टाटा को अपने पूर्व कर्मचाहितों की भी काफी चिंता रहती है। वह मुंबई से पुणे उस पूर्व कर्मचारी के घर उनके हाल जानने पहुंच गए। इसके बाद उनकी एक फोटो भी वायरल हुई है।

ये भी पढ़ें…बर्ड फ्लू से तबाही: देश में फैला 49 बार, 80 लाख से ज्यादा पक्षियों की वायरस से मौत

रतन टाटा पहुंचे पुणे

कर्मचारी ने लिखा ये पोस्ट

आपको बता दें, उस पोस्ट में लिखा है कि यह एक ऐसा उदाहरण है जो हमे बताता है कि दिग्गज लोग कैसे होते हैं। उनके साथ ना कोई मीडिया, ना ही कोई बाउंसर था। सिर्फ उनका अपने ईमानदार कर्मचारियों के लिए कमिटमेंट था।

इस पोस्ट में आगे लिखा है कि इससे अन्‍य कारोबारियों को सीख लेनी चाहिए कि जीवन में पैसा मायने नहीं रखता, सिर्फ महान इंसान होना मायने रखता है। रतन टाटा के साथ इस पूर्व कर्मचारी का ये पोस्ट 4 जनवरी का है। जिसके अब तक करीब 2 लाख रिएक्‍शन और कमेंट मिल चुके हैं। इसकी के साथ सोशल मीडिया पर लोगों ने रतन टाटा की तारीफ करने नहीं थक रहे।

ये भी पढ़ें…LAC पर युद्ध का ऐलान: भारत से बातचीत के लिए नहीं बन रही तारीख, होगा भयानक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story