×

व्हाट्सऐप पर अब कर सकेंगे पेंमेंट, जाने इसका आसान तरीका

सैशे साइज्ड इंश्योरेंस पॉलिसी की खरीदारी करने के लिए एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंको में काम किया जा सकता है। इस पॉलिसी का उपयोग खास जरूरत के लिए किया जाता है। इसके साथ इन पॉलिसियों का प्रीमियम बहुत कम रहता है।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 8:02 AM GMT
व्हाट्सऐप पर अब कर सकेंगे पेंमेंट, जाने इसका आसान तरीका
X
व्हाट्सऐप पर अब कर सकेंगे पेंमेंट, जाने इसका आसान तरीका photos (social media)

नई दिल्ली : डिजिटल की इस दुनिया में व्हाट्सऐप का बड़ा महत्व दिख रहा है। आपको बता दें कि इस व्हाट्सऐप ने मैसेज, फोटो भेजना और व्हाट्सऐप कॉलिंग के साथ भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस भी शुरू कर दी है। व्हाट्सऐप ने भारत के सबसे नामी बैंकों से इस पेमेंट को शुरू कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआई सीआई बैंक , एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के साथ साझीदारी कर ली है। अब इन चारों बैंकों के करोड़ों ग्राहक व्हाट्सऐप की मदद से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर सकेंगे।

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

व्हाट्सऐप कंपनी ने बताया कि अब फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020 के दौरान जल्द ही यूजर्स व्हाट्सऐप के जरिये हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी आसानी से खरीद सकते हैं। व्हाट्सऐप ने इस बात की भी जानकारी दी है कि सैशे साइज्ड इंश्योरेंस पॉलिसी की खरीदारी करने के लिए एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंको में काम किया जा सकता है। इस पॉलिसी का उपयोग खास जरूरत के लिए किया जाता है। इसके साथ इन पॉलिसियों का प्रीमियम बहुत कम रहता है।

पेमेंट सर्विस को 16 दिसंबर से किया शुरू

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप के जरिये एचडीएफसी पेंशंस और पिनबॉक्स सॉल्यूशंस से जुड़ी पॉलिसी भी खरीद सकेंगे। इसके साथ इन लोगों को रिटायरमेंट में भी काफी बचत हो सकेगी। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप की यह पेमेंट सर्विस को 16 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है। देश के दो करोड़ यूजर्स इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। व्हाट्सऐप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस ने कहा है कि इस साल के अंत तक एसबीआई की स्वास्थ बीमा को मेसेजिंग ऐप के जरिये खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : इन फोन पर 1 जनवरी से काम नहीं करेगा WhatsApp, यहां देखें लिस्ट

ऐसे करे पेमेंट

व्हाट्सऐप में पेमेंट करने के लिए व्हाट्सऐप के होम पेज पर जाकर दिख रहे दाहिने हाथ पर तीन डॉट्स को क्लिक करना है। इसमें पेमेंट ऑप्शन दिखेगा। पेमेंट ऑप्शन पर जाते ही पेमेंट वीडियो खुलेगा। इसमें ऐड न्यू पेमेंट पर जाकर एक्सेप्ट करें। फिर इन चारों बैंकों के नाम आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Huawei होगा ब्लैकलिस्ट! ZTE पर भी एक्शन, भारत फिर देगा चीन को झटका

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story