×

हल्दी जैसा आदमीः पूरे शरीर का रंग हुआ पीला, जानें क्या है वजह

सिगरेट पीना कितना खतरनाक हो सकता है यह इस शख्स से पूछे जो एक चेन स्मोकर था और उसका शरीर पूरा पीला पड़ चूका था। उसका शरीर ऐसा पीला पड़ा हुआ था मानों उसने कलर कराया हो।

Monika
Published on: 2 Feb 2021 6:26 AM GMT
हल्दी जैसा आदमीः पूरे शरीर का रंग हुआ पीला, जानें क्या है वजह
X
सालों-साल से सिगरेट पीने वाले शख्स का शरीर पड़ गया पूरा पीला, डॉक्टर ने बताई वजह

सिगरेट पीना कितना खतरनाक हो सकता है यह इस शख्स से पूछे जो एक चेन स्मोकर था और उसका शरीर पूरा पीला पड़ चूका था। उसका शरीर ऐसा पीला पड़ा हुआ था मानों उसने कलर कराया हो। चीन का ये शख्स जियांग्सु प्रांत का रहने वाला है। जो 60 साल का है। इस शख्स को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने बताया कि उसे जॉन्डिस है।

जॉन्डिस में पीला पड़ जाता है शरीर

खबरों की मानें तो जॉन्डिस के चलते किसी इंसान का शरीर पीला पड़ सकता है। यही नहीं आखों का सफ़ेद हिस्सा भी पिला पड़ सकता है । ये दरअसल शरीर में पीले रंग के बिलीरुबीन के शरीर में जमा हो जाने के चलते होता है।

यह लीवर से जुड़ी बीमारी भी हो सकती हैं। जिसे किसी भी व्यक्ति को नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए। ऐसे हालातों में तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए। हालांकि इस व्यक्ति के शरीर का रंग काफी ज्यादा ब्राइट पीला हो चुका था।

व्यक्ति को हुआ ट्यूमर

डॉक्टर्स का कहना था कि इस व्यक्ति के अग्न्याशय में ट्यूमर हो गया था और ये ट्यूमर इतना बड़ा था जिसके चलते इस व्यक्ति की पित्त नलिकाएं ब्लॉक हो गई थी जिसके चलते इसे जॉन्डिस हो गया था। उन्होंने आगे बताया कि अत्यधिक सिगरेट पीने के चलते इसकी कोशिकाएंओं का साइज सामान्य से बहुत अधिक बाद चूका था। जिसके चलते हालत बुरे हो गए थे।

देशभर में चक्का जाम: किसान मोर्चा का बड़ा एलान, इस दिन रोक देंगे भारत की रफ्तार

खराब लाइफस्टायल की वजह से हुआ ऐसा

डॉक्टर्स ने आगे बताया की इस व्यक्ति की लाइफस्टायल बहुत ही खबर थी। पिछले तीस सालों से यह शराब पी रहा था साथ ही स्मोकिंग भी करता रहा। फिलहाल इसके ट्यूमर को निकाला जा चूका है जिससे बाद में व्यक्ति का स्किन कलर दोबारा से सामान्य हो गया था। डॉक्टरों का साफ कहना है कि अगर इस व्यक्ति ने अपनी लाइफस्टायल नहीं सुधारी तो इस बार इसे बचा पाना मुश्किल होगा।

ये भी पढ़ें : पोलियो ड्रॉप के बजाय पिला दिया सेनेटाइजर, 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story