×

इन रोगों को जान ले ,भूल जाएंगे रात को दही का सेवन करना

गर्मियों में दही का सेवन अच्छा माना गया है. इससे शरीर और पेट अच्छा रहता है. साथ ही गर्मियों में इसका सेवन करने से पेट की बीमारियों से राहत भी देता है

Monika
Published on: 20 Aug 2020 9:22 AM GMT
इन रोगों को जान ले ,भूल जाएंगे रात को दही का सेवन करना
X
Eating yogurt in summer is considered good. This keeps the body and stomach healthy. Also, taking it in summer gives relief from stomach ailments.

गर्मियों में दही का सेवन अच्छा माना गया है। इससे शरीर और पेट साफ़ रहता है। साथ ही गर्मियों में इसका सेवन करने से पेट की बीमारियों से राहत भी देता है। यही नहीं हमारे बड़े बुज़ुर्ग दही को शुव्भ मानते है, तभी तो कोई भी अच्छा कार्य करने से पहले मां या घर के बड़े दही और चीनी ज़रूर खिलते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है दही का गलत समय पर उपयोग करने पर वह नुक्सान देह भी हो सकती है। भले ही दही एक सुपर फ़ूड माना गया है जिसे हर दिन खाया जा सकता है। पाचन से लेकर त्वचा और बाल सबको हेल्दी रखती है। तो आज हम आपको इस विषय में जानकारी नहीं देंगे कि इसके लाभ क्या हैं बल्कि ये बताना चाहते है की रात को इसका सेवन करने से इसके नुक्सान क्या हो सकते है।

यह भी पढ़ें: कानपुर गोलीकांड: विकास दुबे के बेटों से हो सकती है पूछताछ, पुलिस कर रही जांच

ये बात सभी ने अपने माता पिता से ज़रूर सुनी होगी कि रात में दही का सेवन करना कितना नुक्सान देह होता है। लेकिन इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में क्या अच्छा है क्या बुरा इसको परे रखते हुए हम जिसका जल्दी सेवन कर सकते है उसपर ध्यान दे रहे है।

दही पाचनतंत्र को उर्जा देने का काम करती है। साथ ही हमारे Immunity को भी स्वस्थ रखने में सहायता करती है। लेकिन अगर दही का प्रयोग आप रात के खाने में करते है तो सावधान हो हो जाए क्योंकि दही का सेवन रात में किया तो पाचनतंत्र भी डिस्टर्ब होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।

curd

यह भी पढ़ें: नहीं हो रहा सोशल डिस्टन्सिंग का पालन, किसान खाद के लिए लड़ रहे लड़ाई

क्यों रात में दही के सेवन को करे ना ?

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर रात में दही खाने पर ऐसा क्या हो जाता है। तो जान लीजिए कि रात को दही खाने पर पाचनतंत्र मंद हो जाता है। आयुर्वेद की भाषा में बात करें तो जठराग्नि मंद हो जाती है और शरीर की वायु कुपित हो जाती है। इस कारण रात में दही का सेवन करने पर हाथ, पैर, सिर, कमर या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।

जुकाम का डर

दही खाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इसका बुरा असर पड़ता है। यदि रात में दही खाई तो शरीर में कफ की मात्रा में वृद्धि हो सकती है। इससे गले में दर्द, खराश, बलगम वाली खांसी, सिर में भारीपन, जुकाम आदि की समस्या हो सकती है।

जोड़ो के दर्द

जिनको जोड़ों कि शिकायत होती है यदि वे लोग रात के समय दही खाना शुरू कर दें तो यकीन मानिए कि जल्द ही ऐसा समय आएगा जब उनके जोड़ों का दर्द इस कदर बढ़ जाएगा कि दिन-रात का चैन खो सकता है।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ के इस महत्वपूर्ण फैसले को पलटने के लिए शिवराज सरकार ने की तैयारी

बुखार आना

शरीर में पित्त और वायु का कुपित होना, जुकाम लगना, शरीर में दर्द होना जैसी समस्याएं शरीर के सामान्य तापमान को स्थिर नहीं रहने देती हैं। इससे बुखार आने की समस्या हो सकती है।

ध्यान रहे ज़रूरी नही इसका असर अगले ही दिन दिखना शुरू हो जाए।धीरे- धीरे इसका असर शरीर में अध्ता जाता है जिसके कारण आपको तरह तरह के नुक्सान झेलने पद सकते हैं। तो अगली बार रात को दही खाने से पहले इस बात का पूरा ध्यान रखे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story