×

Curd Benefits: दही के इन गुणों का शायद ही आपको होगा पता, स्वास्थ लाभ से भरपूर है इसका एक बाउल

Curd Health Benefits: हममे से कई लोगों को ठंडा, पौष्टिक, हल्का और स्वादिष्ट, दही बेहद पसंद आता होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दही में और कितने सेहत के राज़ छिपे होते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 3 Sep 2023 11:03 AM GMT
Curd Benefits: दही के इन गुणों का शायद ही आपको होगा पता, स्वास्थ लाभ से भरपूर है इसका एक बाउल
X
Curd Health Benefits (Image Credit-Social Media)

Benefits of Curd: हममे से कई लोगों को ठंडा, पौष्टिक, हल्का और स्वादिष्ट, दही बेहद पसंद आता होगा। वहीँ अगर आप इसमें सलाद और स्मूदी जैसे व्यंजनों में जोड़ दें तो ये और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बन जाते हैं। कई लोग मीट और कबाब को मैरीनेट करने के लिए भी दही का उपयोग करते हैं और इसे ग्रेवी और करी में भी मिलाते हैं। हालाँकि, स्वादिष्ट होने के अलावा, ये आवश्यक विटामिन और खनिजों का एक पावरहाउस भी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दही में और कितने सेहत के राज़ छिपे होते हैं।

दही के फायदे (Dahi Ke Fayde Lene Ke Tareeke)

दही विटामिन बी2, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। ये न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। आज हम यहां दही के कुछ प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ आपको बताने जा रहे हैं।

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफ़ा

दही में बहुत सारे सक्रिय बैक्टीरिया होते हैं, जो रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा, दही प्रोटीन, विटामिन और लैक्टोबैसिलस से भरा होता है, जो किसी की प्रतिरक्षा को बढ़ावा देता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट को स्वस्थ रखते हैं। हालाँकि, दही खरीदने से पहले, केवल प्रोबायोटिक्स वाला दही खरीदने के लिए लेबल पर 'लाइव एक्टिव कल्चर' देखना ज़रूरी है।

2.पाचन को स्वस्थ बनता है

दही पचाने में आसान है और यहां तक ​​कि जो लोग लैक्टोज से परहेज़ हैं वो भी इसका सेवन कर सकते हैं। क्योकि किण्वन प्रक्रिया के दौरान लैक्टोज टूट जाता है। इसके अलावा, इसमें लाभकारी बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं, जो किसी व्यक्ति के सूजन वाले पाचन तंत्र को शांत करने और पेट की ख़राबी का इलाज करने में मदद कर सकते हैं।

3. चमकती और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है

फेस पैक के लिए दही एक बेहतरीन सामग्री है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसमें त्वचा को नमी देने और शुष्क त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठीक करने की क्षमता है। नियमित रूप से दही का सेवन करने से व्यक्ति की त्वचा और बालों में चमक आ सकती है।

4. हार्ट पेशेंटस के लिए अच्छा

रोजाना दही खाने का एक और फायदा ये भी है कि ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करके हृदय को स्वस्थ और जीवंत रखता है।

5. वजन कम करने में सहायक

दही के सेवन से कोर्टिसोल का उत्पादन कम हो सकता है और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण ये वजन कम करने में काफी प्रभावी है। असंतुलित जीवनशैली और कोर्टिसोल नामक हार्मोन के असंतुलन के कारण कमर पर अधिक चर्बी जमा हो जाती है। दही कोर्टिसोल के उत्पादन को नियंत्रित करता है। साथ ही लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास भी देता है, जिससे कैलोरी इन टेक कम हो गया था।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story