×

प्याज़ बड़े काम की: इससे बिमारियों से रहेंगे दूर, भूल जाएंगे महंगी दवाएं

खाने में अगर प्याज़ ना मिले तो स्वाद फीका-फीका सा लगता है। प्याज़ आपके खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं। जी हां, प्यार में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते है।

Monika
Published on: 2 Nov 2020 1:07 PM GMT
प्याज़ बड़े काम की: इससे बिमारियों से रहेंगे दूर, भूल जाएंगे महंगी दवाएं
X
प्याज का जूस, नहीं होंगी ये बीमारियां

खाने में अगर प्याज़ ना मिले तो स्वाद फीका-फीका सा लगता है। प्याज़ आपके खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं। जी हां, प्यार में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते है। क्या आपको पता है प्याज़ का जूस कितना फायदेमंद होता हैं। इसका जूस कई बिमारियों को दूर करने में मदद करता है। यह कई बीमारीयों में औषधि का काम करता है। प्याज़ के जूस के सेवन से ब्लड शुगर कण्ट्रोल रहता है। आइए जानते है इसके अन्य फायदे...

बाल झड़ना रोके

प्याज़ का जूस झरते बालों को रोकने में मदद करता है। प्याज में विटामिन बी पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूती देता है। यह एक तरह का प्राकृतिक तेल होता है जिसे सही मात्रा में लगाने से बालों का टूटना काफी हद तक बंद हो जाता है।

रक्त संचार बढ़ाता है

जिस व्यक्ति को खून की कमी हो उसे अगर प्याज़ का जूस पिलाया जाए तो उसमे खून का संचार बढ़ने लगता है। यदि किसी अंग में खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है, तो यह कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। प्याज का जूस पीने से शरीर का रक्त संचार बेहतर तरीके से होता है। इसे पीने का सबसे अच्छा समय सुबह है. एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाती है।

ब्लड प्रेशर

क्या आपको पता है प्याज़ में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होती हैं उनके लिए प्याज़ का जूस फायदा हो सकता है।

त्वचा की सूजन करे दूर

प्याज के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खून में जल्दी ही घुल जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में करे सुधार

जो लोग प्याज के जूस का सेवन रोज करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। नियमित सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों के होने का जोखिम कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:16 नवंबर तक के लिए सभी स्कूल और कालेज बंद, इन सेवाओं पर लगी रोक

पीरियड के दर्द से छुटकारा

पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार है। कच्चे प्याज का जूस पीने से शारीरिक में कमजोरी महसूस नहीं होती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story