×

Monsoon Care Tips: मॉनसून में इन फलों के साथ करें दिन की शुरुआत, बीमारियों से रहेंगे दूर

Monsoon Care Tips: बारिश के मौसम में इम्युनिटी बेहद कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से कई तरह के इंफेक्शन के होने का खतरा रहता है। डेंगू, हैजा, मलेरिया और टाईफायड जैसी बीमारियां जानलेवा हो जाती है।

Archana Pandey
Published on: 17 July 2023 11:30 PM GMT
Monsoon Care Tips: मॉनसून में इन फलों के साथ करें दिन की शुरुआत, बीमारियों से रहेंगे दूर
X
Monsoon Care Tips (Image- Social Media)

Monsoon Care Tips: बारिश के मौसम सीजनल फ्लू, खांसी-जुकाम,पेट-स्किन इंफेक्शन जैसी कई तरह की बीमारियां बढ़ने लगती हैं। इसके साथ ही बारिश के मौसम में इम्युनिटी बेहद कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह से कई तरह के इंफेक्शन के होने का खतरा रहता है। डेंगू, हैजा, मलेरिया और टाईफायड जैसी बीमारियां जानलेवा हो जाती है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में अपनी डाइट में ये फल और सब्जी जरूर शामिल करें। इनके सेवन से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

आलूबुखारा- मॉनसून में आलूबुखारा खाना काफी फायदेमंद होता है। आलूबुखारा में कैलोरी कम होती है और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, मिनरल्स और फाइबर पाये जाते है। इसलिए इसे खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस ठीक रहता है।

लीची- एंटीवायरल गुण से भरपूर लीची खाना भी बेहद अच्छा होता है। इससे पेट का डाइजेशन अच्छे तरीके से काम करता है। ब्लड सर्कुलेशन सही से काम करता है। इसलिए जब भी सीजन आए तो दबाकर लीची खाएं।

सेब- रोजाना एक सेब खाने आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। क्योंकि इसमें डाइट्री फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया अच्छी होती है। इसके अलावा सेब में एंटी ऑक्‍सीडेंट भी पाये जाते हैं। जो आपकी इम्युनिटी बूस्ट और हेल्दी रखता है।

अनार- बारिश के मौसम में अनार तो जरूर ही खाना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाये जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके अलावा अनार खाने से रेड बल्ड सेल्स भी बढ़ते हैं। जिससे खून की कमी नहीं होती और आप बूस्ट रहते हैं।

चुकंदर- मॉनसून में चुकंदर खाना भी फायदेमंद होता है। चुकंदर आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही यह आपकी इम्युनिटी बूस्ट रखता है।

करेला- बारिश में करेला खाना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व कब्ज, अल्सर और मलेरिया जैसी बीमारियों को आपसे दूर रखते हैं। वहीं, आप अगर डायबिटीज के मरीज हैं, तो करेला अपने खाने में जरूर शामिल करें।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story