×

मर्द सावधान: लिंग में दर्द होने का मतलब समझें, तुरंत करवायें इलाज

Pain in Penis in Hindi: पुरुषों की कई समस्या ऐसी होती हैं जिन्हे अक्सर वो नज़रअंदाज़ करते हैं लेकिन कभी कभी ये समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है ऐसे में ये ज़रूरी है कि आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें और किसी भी स्वस्थ सम्बन्धी समस्या को बढ़ने से पहले ही डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले लें।

Shweta Shrivastava
Published on: 4 Aug 2023 1:18 PM GMT (Updated on: 5 Aug 2023 2:06 AM GMT)
मर्द सावधान: लिंग में दर्द होने का मतलब समझें, तुरंत करवायें इलाज
X
Pain in Penis in Hindi (Image Credit-Social Media)

Pain in Penis in Hind: पुरुषों की कई समस्या ऐसी होती हैं जिन्हे अक्सर वो नज़रअंदाज़ करते हैं लेकिन कभी कभी ये समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है ऐसे में ये ज़रूरी है कि आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें और किसी भी स्वस्थ सम्बन्धी समस्या को बढ़ने से पहले ही डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले लें। ऐसी ही एक समस्या है पुरुषों के लिंग में दर्द। वैसे ये काफी आम समस्या है लेकिन कभी-कभी ये किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा भी कर सकता है।

लिंग में दर्द होने का क्या है मतलब

पुरुषों के लिंग में दर्द की कई वजहें हो सकतीं हैं कभी इसमें चोट लगने पर भी दर्द हो सकता है। आपको बता दें कि अगर आपके लिंग में स्‍खलन के दौरान दर्द हो रहा या फिर पेशाब करने में दर्द महसूस हो रहा है। साथ ही डिस्चार्ज भी आ रहा है और इसमें सूजन भी बनी हुई है तो ये किसी संकेत की ओर इशारा कर सकता है। लिंग में लालिमा या बाकि किसी भी तरह के संकेत को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे

लिंग में दर्द का क्या हो सकता है कारण

आपको बता दें कि पेनिस में दर्द इसके किसी भी हिस्से में हो सकता है ये लिंग के आधार, शाफ्ट या सिरे पर असर डाल सकता है। ये दर्द लिंग के ऊपर की स्किन को काफी प्रभावित करती है। ऐसे में आपको खुजली, जलन या थ्रॉबिंग का भी अनुभव हो सकता है। अगर आपको कभी कोई चोट लगी है या किसी लम्बी बीमारी से आप उठे हैं तो भी आप लिंग में दर्द महसूस कर सकते हैं। ये दर्द किसी भी उम्र के पुरुषों को प्रभावित कर सकता है।

लिंग पुरुषों की प्रजनन प्रणाली का बेहद ज़रूरी अंग है। जो मूत्राशय से जुड़ा होता है साथ ही इसका काम मूत्र को शरीर से बाहर करना है। जब कोई पुरुष सेक्स करता है तो यौन उत्तेजना के दौरान लिंग की शाफ्ट, रक्त भरने के कारण सीधी और सख्त हो जाती है, इसे इरेक्शन कहते हैं। लिंग का जो हिस्सा होता है वो स्किन से ढका होता है लेकिन जब इसमें दर्द होता है तो पुरुषों को इसमें खिचाव महसूस होता है।

अगर आपके भी लिंग में दर्द बना रहता है तो इसे आप बहुत ज़्यादा हलके में न लें। ये स्थिति अलग अलग वजहों से हो सकती है। इसमें दर्द के लक्षण धीरे धीरे या फिर अचानक से भी आ सकते हैं। इसके अलावा इस दर्द का समय कुछ घंटों, कुछ दिनों या केवल कुछ पल के लिए भी हो सकता है। साथ ही अगर ये दर्द बराबर बना रहता है तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें। अगर आपको दर्द के साथ कुछ और कारण भी नज़र आते हैं तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। आइये जानते हैं क्या हैं ये लक्षण।

  • अगर आपके अंडकोष में किसी भी प्रकार का दर्द हो।
  • लिंग में खुजली हो रही हो या किसी तरह का कोई फोड़ा हो।
  • पेशाब करते समय या पेशाब के बाद अगर आपको जलन महसूस होती है तो।
  • पेशाब या वीर्य के साथ खून का आना
  • अगर आपको अचानक लिंग में किसी भी तरह की कोई असमानता नज़र आये तो
  • लिंग में सूजन होने पर
  • सेक्स के दौरान किसी तरह की कोई असुविधा उत्पन्न हो तो।

इन सभी लक्षणों के साथ अगर आपको लिंग में दर्द बना रहता है तो ये किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story