×

Shilajit For Women: जानिए महिलाओं के लिए कैसे उपयोगी है शिलाजीत, इसके सेवन से इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Mahilaon Ke liye Shilajit: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शिलाजीत खाने से महिलाओं को क्या क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसे आप कैसे ले सकते हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 11 July 2023 2:26 AM GMT
Shilajit For Women: जानिए महिलाओं के लिए कैसे उपयोगी है शिलाजीत, इसके सेवन से इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
X
Mahilaon Ke liye Shilajit (Image Credit-Social Media)

Mahilaon Ke Liye Shilajit: शिलाजीत को हमेशा से पुरुषों के लिए एक शक्तिवर्धक पदार्थ के रूप में लिया जाता है। लेकिन इसे महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महिलाएं इसका सही तरीके से सेवन करें तो ये उनके लिए काफी उपयोगी साबित होता है। साथ ही इससे उनके शरीर में अलग ही स्फूर्ति आती है ,साथ ही कई सारी परेशानियों से भी उन्हें निजात मिल जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शिलाजीत खाने से महिलाओं को क्या क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसे आप कैसे ले सकते हैं।

महिलाएं के लिए कैसे फायदेमंद है शिलाजीत

जहाँ शिलाजीत को पुरषों के लिए ही काफी लाभकारी समझा जाता था वहीँ आपको बता दें कि ये महिलाओं के लिए भी काफी उपयोगी है। साथ ही उनके शरीर के लिए ये काफी सारे फायदों के साथ आता है। आयुर्वेद में शिलाजीत एक बेहद गुणकारी औषधि है। विशेषज्ञों ने इसके कई गुण भी बताये हैं। उनका मानना है कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो महिलाओं के लिए काफी लाभकारी और फायदेमंद साबित होते हैं। शिलाजीत का सेवन आपके शरीर को स्फूर्ति से भर देगा और साथ ही आपको ताकत प्रदान करेगा।

दरअसल शिलाजीत को रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना गया है। ये महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी को बढ़ाता है। साथ ही इस समय जहाँ कई कपल इनफर्टिलिटी की समस्या से परेशान हैं उनके लिए ये एक चमत्कारी औषधि के रूप में काम करता है। शिलाजीत में जो तत्व मौजूद होते हैं वो आपकी फर्टिलिटी की क्षमता को बढ़ावा देंगे साथ ही साथ अगर आपके मन में ये विचार है कि ये सिर्फ पुरुषों के लिए फायदेमंद है तो ये धारणा अपने मन से निकाल दीजिये। शिलाजीत पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए काफी उपयोगी है।

डायबिटीज में भी फ़ायदेमंद

शिलाजीत का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी उपयोगी है। डॉक्टर्स का मानना है कि इसके सेवन से ब्लड शुगर कण्ट्रोल में रहती है। साथ ही शिलाजीत के इसके अलावा भी कई फायदे हैं। जैसे ये वात, पित्त और कफ की समस्या को भी दूर करता है। साथ ही ये महिलाओं के लिए एक टॉनिक की तरह है। लेकिन इसके साथ ही साथ आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि आप इसे गर्भवती महिलाओं और 14 साल से कम उम्र के बच्चों को बिलकुल न दें।

नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story