×

ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं ये चीजें, इम्यूनिटी रहेगी मजबूत, मिलेंगे कई फायदे

दिसंबर का आधा महीना बीत चूका है। ठंड दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। ठंड से सर्दी जुखाम जैसी बीमारी लोगों में वीक इम्यूनिटी के चलते फ़ैल रही है।

Monika
Published on: 20 Dec 2020 6:07 AM GMT
ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं ये चीजें, इम्यूनिटी रहेगी मजबूत, मिलेंगे कई फायदे
X
ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं ये चीजें, इम्यूनिटी रहेगी स्ट्रोंग, मिलेंगे कई फायदे

दिसंबर का आधा महीना बीत चूका है। ठंड दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। ठंड से सर्दी जुखाम जैसी बीमारी लोगों में वीक इम्यूनिटी के चलते फ़ैल रही है। इसके चलते कोरोना संक्रमण के मामले भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमे अपने सेहत का ख़ास ध्यान रखा चाहिए। जिसके लिए आप इन चीजों को खाने से सेहत में सुधार ला सकते हैं। सही खान-पान से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ेगी और बिमारियों का खतरा भी टलेगा। आइए जानते है कि आखिर सर्दियों में किन चीजों को खाना चाहिए।

लहसुन

रोजाना खाली पेट रोजाना लहसुन की 1-2 कली खाना या खाने के दौरान सलाद के रूप में इसका सेवन करने से मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ती है।

खट्टे फल

ठंड के मौसम में संतरे ,अमरुद और अंगूर की बिक्री ज्यादा देखने को मिलती है। ठंड में संतरे और अमरुद का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इनमे विटामिन सी की मंत्र काफी होती है जो हमारे शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करती है।

शकरकंद

सर्दियों में हलकी भूक लगने पर शकरकंद का सेवन फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, लोग इसे उबाल कर काला नमक डाल कर खाना पसंद करते हैं। शकरकंद का रोजाना सेवन ठंड में होने वाली कई बिमारियों से बचा सकता है।

मछली

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो ठंड में हफ्ते में एक बार मछली ज़रूर खाए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मिलेंगे।

अदरक

ठंड हो या फिर गर्मी लोगों को चाय में अदरक बेहद पसंद आता है। ये हर मर्ज की दावा है। इसे ना केवल चाय बल्कि सब्जियों और आयुर्वेदिक इलाज में भी प्रयोग किया जाता है।

पालक

सर्दियों में पालक का सवाल फायदेमंद होता है। ठंड में हफ्ते में 2-3 बार पलक का सूप पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और बीटा कैरोटिन जैसी आशंका घटा सकती है।

ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा ऐलान: अब लगी रैपिड एंटीजन टेस्ट पर लिमिट, जाने इसके बारे में

हल्दी

हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो कि शरीर को अंदर से गर्म रहते हैं। इसलिए रोजाना दूध में एक चुटकी हल्दी डालकर पीना चाहिए।

ठंड के मौसम लोग चाय और कॉफ़ी पीना ज्यादा पसंद करते हैं । लेकिन इसका ज्यादा सेवन भी शरीर को नुक्सान देता है। कोरोना काल के समय में आप काढ़े का सेवन ज्यादा करें, ये इम्यूनिटी को स्ट्रोंग करने के साथ-साथ शरीर को भी गर्म रखने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: Health Tips: 50 की उम्र के बाद सभी को खानी चाहिए ये चार चीजें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story