×

इस रिसर्च के परिणाम पढ़ने के बाद, बदल जाएगी जूते से जुड़ी धारणा, जानिए क्यों

आज के समय में लोग फैशन के चक्कर में हेल्थ से समझौता कर लेते हैं। लोग फैशन में कपड़े व जूते चप्पलों को लेकर बहुत सेंसटिव हो जाते है अलग दिखने की चाहत में कुछ भी पहन लेते है। आज लोग ऐसे जूतों को वार्डरोब का हिस्सा बनाते है।

suman
Published on: 5 Jan 2020 8:09 AM GMT
इस रिसर्च के परिणाम पढ़ने के बाद, बदल जाएगी जूते से जुड़ी धारणा, जानिए क्यों
X

जयपुर: आज के समय में लोग फैशन के चक्कर में हेल्थ से समझौता कर लेते हैं। लोग फैशन में कपड़े व जूते चप्पलों को लेकर बहुत सेंसटिव हो जाते है अलग दिखने की चाहत में कुछ भी पहन लेते है। आज लोग ऐसे जूतों को वार्डरोब का हिस्सा बनाते है। जो कि आकर्षक दिखें और उनकी खूबसूरती को बढ़ाए। इसके चलते लोग अपने पैरों के आराम को भी नजरअंदाज कर देते हैं।आधुनिक ट्रेनर जूतों को आरामदायक माना जाता है, लेकिन यह आपकी एड़ियों के जोड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। एक रिसर्च में यह दावा किया गया है। इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोग्ना के रिसर्चक की टीम ने आधुनिक इंसान की हड्डियों की तुलना पोषण काल के इंसानों की हड्डियों से की। उन्होंने पाया कि 21वीं सदी के मनुष्यों की एड़ियों के जोड़ की हड्डियां पूर्वजों की तुलना में कम लचीली और मोटी थीं। इसकी वजह से इनके टूटने या फ्रैक्चर होने का खतरा भी ज्यादा था।

इसका निष्कर्ष यह निकलता है कि लोगों को शरीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। क्या जानते हैं कि आपके जूते हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें कमजोर बनाते हैं। जूतो से जुड़ी एक रिसर्च की जानकारी सामने आई हैं।

यह पढ़ें...औषधीय गुणों से भरपूर है अदरक, नहीं जानते होंगे इसके फायदों के बारे में

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ़ बोलोग्ना के रिसर्चर ने रिसर्च के अंतर्गत नार्थ अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के 11 लोगों के 142 एड़ियों पर शोध किया। इसमें अफ्रीका के नगूगी किसान जोकि सैंडल पहनते हैं, न्यूयॉर्क के लोग और पाषाण युग के लोगों जोकि शिकारी हुआ करते थे की एड़ी की हड्डियां शामिल थीं।

पाषाण काल के शिकारी लोग जोकि जूते का इस्तेमाल नहीं किया करते थे कि एड़ी की हड्डी उन लोगों के मुकाबले काफी छोटी थी जोकि आज के समय में जूते पहनते हैं। पाषाण काल के लोग नंगे पैर ही (बिना जूतों के) दूर-दूर तक की यात्राएं किया करते थे और आज के लोगों के मुकाबले उनकी एड़ियां काफी फ्लेक्सिबल हुआ करती थीं।

यह पढ़ें...पेरेंटिंग टिप्स:आपके नन्हे-मुन्ने के लिए ये दो चीजें है जहर समान, भूलकर भी न दें

142 पैरों की हड्डियों की थ्री डी तस्वीर बनाई गई। इनमें से कुछ प्राचीन और कुछ आधुनिक इंसानों की थी। पाषण काल में शिकार करने वाले इंसानों की एड़ियों की हड्डियां आधुनिक समय में शहरों में रहने वाले लोगों की तुलना में छोटी थीं। अध्ययन में पता चला कि कड़े और भारी जूते एड़ियों की हड्डियों को घूमने से रोकते हैं । साथ ही कसरत की कमी से भी एड़ी की हड्डियां कमजोर हो गईं।

suman

suman

Next Story