×

तूफान आएगा अब! मौसम होगा बेकाबू, बारिश-बर्फबारी की संभावना, हो जाएं अलर्ट

उत्‍तराखंड के उत्‍तरी हिस्‍से में भी 10 फरवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। उत्‍तराखंड में हाल ही में आई जल प्रलय के वहां का मौसम राहत कार्य के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है।

suman
Published on: 10 Feb 2021 4:55 AM GMT
तूफान आएगा अब! मौसम होगा बेकाबू, बारिश-बर्फबारी की संभावना, हो जाएं अलर्ट
X
मौसम ने एक बार फिर अपना रूख बदला है। जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ गई है।

नई दिल्‍ली : अभी देश के मौसम हर दिन बदलाव देखा जा रहा है। देश में सर्दी का दौर अब भी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्‍सों में बर्फबारी और बारिश से ठंड में और इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण तूफानी हालात उत्‍पन्‍न हो रहे हैं। इसका सीधा असर भारत के उत्‍तरी पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा। आज कल देश के कई भागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, मौसम ने फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होनी शुरू हो गई है।

बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्‍मू कश्‍मीर, गिलगित-बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। यहां के ऊंचे इलाकों में तेज बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही उत्‍तराखंड के उत्‍तरी हिस्‍से में भी 10 फरवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। उत्‍तराखंड में हाल ही में आई जल प्रलय के वहां का मौसम राहत कार्य के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है।

winter

यह पढ़ें....2 लाख रुपये किलो बिक रहा चिप्स: जानिए क्या है इसकी खासियत, अलर्ट पर इंटरपोल

घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 फरवरी की सुबह उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय घने से लेकर अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

winter lko

यह पढ़ें....ट्रंप के खिलाफ महाभियोग: सीनेट में दूसरी बार ट्रायल, वकील बोले- नहीं भड़काई हिंसा

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

आईएमडी ने संभावना जताई है कि 11 फरवरी के बाद इन इलाकों में कोहरा कम होने की उम्‍मीद है। इसके अलावा उत्‍तर पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे इस क्षेत्र में ठंड का प्रभाव कम होगा। उत्‍तर पूर्व में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज किए जाने का अनुमान है। ऐसे में अब यहां सर्द हवाएं भी नहीं चलेंगी।

suman

suman

Next Story