×

Bird Flu की चपेट में ये 10 राज्य: केंद्र ने दिया आदेश, अफवाहों को फैलने से ऐसे रोके

दिल्ली नगर निगम ने दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर आज बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

suman
Published on: 13 Jan 2021 3:26 PM GMT
Bird Flu की चपेट में ये 10 राज्य: केंद्र ने दिया आदेश, अफवाहों को फैलने से ऐसे रोके
X
देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, केंद्र का निर्देश- अफवाहों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी करें राज्य

नई दिल्ली कोरोना के बाद देश में एक और महामारी का आतंक छाया हुआ है। वो है बर्ड फ्लू। इस महामारी को देखते हुआ सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। देश के जिन 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल और झारखंड के चार जिलों में पक्षियों की अप्राकृतिक मौतों की खबर सामने आई है। ऐसे में इन राज्यों से कहा है कि वह अंडे और चिकन के सेवन के संबंध में एडवाइज़री जारी करें ताकि अफवाहों से बचा जा सके।

चिकन की बिक्री पर रोक

दिल्ली में मृत मिले कौओं और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शहर के बाहर से लाए गए प्रसंस्कृत और पैक चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर आज बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें ...Weather Alert: इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का कहर, जारी हुआ अलर्ट

सख्त कार्रवाई का सामना

पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राहकों को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस तथा अन्य संबंधित उत्पाद परोसे जाने पर रेस्तराओं और होटलों के मालिकों को कार्रवाई का सामना करना होगा।

दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल , राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 12 जनवरी तक, राजस्थान के झुंझुनु जिले के एचसीएल खेत्री नगर में मृत कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा के अतिरिक्त मामलों की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें ... ब्रिटिश थिंकटैंक ने PM जॉनसन को दी चेतावनी, भारत को इन देशों की लिस्ट में डाला

Bird Flu Precautions

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में भी पुष्टि

उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्राणिउद्यान में मृत कौवों और बड़ी बत्तख में तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जागनोली एवं फतेहपुर गांवों में मृत कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई। मध्यप्रदेश के झाबुआ में कुक्कुट नमूने में एवियन इंफ्लूएंजा की मंगलवार को पुष्टि हुई। इस तरह देश के अधिकांश राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो रही है साथ ही पक्षियों की मरने की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

suman

suman

Next Story