×

केरल में 12 बिशप को किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित ऐतिहासिक सेंट मेरी चर्च पर अधिकार को लेकर जंग तेज हो गई है। अब इस जंग में नया मोड़ आ गया है। इस बीच पिरोवम में पुलिस ने जैकबाइट ग्रुप के 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 12 बिशप भी शामिल हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 14 Jun 2023 2:07 PM GMT (Updated on: 14 Jun 2023 4:14 PM GMT)
केरल में 12 बिशप को किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
X

पिरावोम: केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित ऐतिहासिक सेंट मेरी चर्च पर अधिकार को लेकर जंग तेज हो गई है। अब इस जंग में नया मोड़ आ गया है। इस बीच पिरोवम में पुलिस ने जैकबाइट ग्रुप के 100 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 12 बिशप भी शामिल हैं।

चर्च का संचालन अपने हाथ में लेने के लिए पहुंचे ऑर्थोडॉक्स धड़े के खिलाफ ये सभी विरोध कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग किया और जैकबाइट ग्रुप के लोगों को वहां से भगाया।

यह भी पढ़ें...सेना का बड़ा हादसा: अभी-अभी बहुत बुरी तरह हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

जैकबाइट खेमे के बिशप की गिरफ्तारी के साथ ही मलंकारा चर्च के दो धड़ों में पिछले दो दिन से टेंशन चल रही थी जो अब खत्म हो गई है।

जैकबाइट चर्च के मेट्रोपॉलिटन ट्रस्टी जोसेफ एम ग्रेगोरियस के अलावा पुलिस ने ईएम एथनेसियस और जीएम कूरिलोस समेत कई सीनियर बिशप को गिफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें...देखें आतंकियों पर चली सेना की दनादन गोलियां, फिर हुआ ये

गुरुवार सुबह से ही जैकबाइट ग्रुप के विरोध प्रदर्शन की संभावना थी। इसके मद्देनजर चर्च के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। दोपहर में पुलिस ने घोषणा की कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक चर्च के आसपास से प्रदर्शनकारियों को हटाना होगा।

इस दौरान पुलिस की चर्च में प्रवेश करने से रोका गया। मुख्य गेट पर ताला लगाने के साथ ही जैकबाइट धड़े ने चेन और रस्सियों की मदद से पुलिस को पीछे धकेलने की कोशिश की। पुलिस ने फायर सर्विस के कर्मचारियों की मदद से चर्च के दरवाजों को खोल दिया। पुलिस ने जैकबाइट ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की, लेकिन वे राजी नहीं हुए।

यह भी पढ़ें...हुआ भीषण हादसा: हर तरफ लाशें ही लाशें, बस में भरे थे कई यात्री

बिशप एम ग्रेगोरियस को गिरफ्तार करने के बाद ही पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने में कामयाब मिली। इस दौरान कुछ लोग जमीन पर ही लेट गए। चर्च को प्रदर्शनकारियों से पूरी तरह खाली करा लिया गया। कई महिलाओं और बुजुर्गों को चर्च कैंपस छोड़ने से पहले रोते हुए देखा गया।

सुप्रीम कोर्ट के 2017 में आदेश के बाद ऑर्थोडॉक्स समूह को 11 हजार चर्चों पर नियंत्रण का अधिकार मिला था। हालांकि समूह इनमें से बहुत चर्चों पर अभी तक कब्जा नहीं किया है। केरल हाईकोर्ट ने ऑर्थोडॉक्स धड़े की याचिका पर गिरजाघर जाने और वहां धार्मिक क्रियाकलाप करने में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story