×

इस मुख्यमंत्री का काफिला रोकने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे का केस दर्ज

किसानों पर केस दर्ज होने के बाद सियासत गरमाने लगी है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सारी हदें पार कर दी हैं।

Newstrack
Published on: 24 Dec 2020 6:24 AM GMT
इस मुख्यमंत्री का काफिला रोकने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे का केस दर्ज
X
किसानों को सीएम मनोहर लाल खट्टर के अंबाला आने की सूचना काफी समय पहले ही मिल गई थी। जिसके बाद से किसानों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई थी।

अंबाला: हरियाणा पुलिस ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि इन सभी किसानों ने मंगलवार को केंद्र सरकार के नए कृषि कानून का विरोध करते हुए अंबाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले पर हमला किया था।

साथ ही काफिले को रोक कर काले झंडे दिखाए थे और लाठियां भी चलाई थीं। खट्टर आगामी निकाय चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए शहर में आए थे।

Hariyana CM इस मुख्यमंत्री का काफिला रोकने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे का केस दर्ज (फोटो:सोशल मीडिया)

राहुल गांधी राष्ट्रपति भवन तकः किसानों के लिए कांग्रेस उतरेगी सड़क पर, करेंगे ये मांग

सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे किसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को सीएम मनोहर लाल खट्टर के अंबाला आने की सूचना काफी समय पहले ही मिल गई थी। जिसके बाद से किसानों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई थी।

किसानों ने प्रदर्शन की तैयारी पहले से पूरी करके रखी थी। मंगलवार सुबह से ही शहर में स्थित नई अनाज मंडी में किसान इकट्ठा होना शुरू हो गए थे।

सीएम के अंबाला पहुंचने के खबर के साथ ही किसान कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ चलें और रास्ते में ही सीएम के ‌काफिले को रोक लिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले झंडे भी दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने इस तरह का कदम उठाया है।

किसानों के लिए खुशखबरी: 50 हजार तक का कर्ज होगा माफ, कैबिनेट ने लगाई मुहर

Manohar Lal Khattar इस मुख्यमंत्री का काफिला रोकने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे का केस दर्ज (फोटो:सोशल मीडिया)

किसानों पर केस दर्ज होने के बाद गरमाई सियासत

किसानों पर केस दर्ज होने के बाद सियासत गरमाने लगी है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार

पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सारी हदें पार कर दी हैं। पहले भी राज्य सरकार ने किसानों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई की थी।

तब भी उन्होंने पूछा था कि काले झंडे दिखाना हत्या का प्रयास कैसे है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को तुरंत वापस लेना चाहिए।

बीजेपी सरकार किसानों की आवाज को लगातार दबाने का काम कर रही है। लोगों का इस सरकार पर से भरोसा उठ गया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किसानों ने काले झंडे दिखाए।

खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार: देश दहलाने की थी साजिश, NIA ने किया नाकाम

Newstrack

Newstrack

Next Story