×

अभी-अभी हुआ भयानक हादसा, दर्जन से ज्यादा मजदूरों की मौत, मची चीख पुकार

गुरुवार का दिन हादसों वाला साबित हुआ। देश के कई राज्यों में हुई दुर्घटना में दर्जनों से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अब इस बीच आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है।

Dharmendra kumar
Published on: 14 May 2020 4:50 PM GMT
अभी-अभी हुआ भयानक हादसा, दर्जन से ज्यादा मजदूरों की मौत, मची चीख पुकार
X

हैदराबाद: गुरुवार का दिन हादसों वाला साबित हुआ। देश के कई राज्यों में हुई दुर्घटना में दर्जनों से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अब इस बीच आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। 30 मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर हाई टेंशन खंभे की चपेट में आ गया। इस हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई, तो वहीं कई घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।

इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन को बताया गया है कि जिला प्रशासन ने घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें...हत्याओं से दहला शहर: एक परिवार के 4 लोगों का दिन दहाड़े मर्डर, इलाके में सनसनी

गौरतलब है कि गुरुवार को तीन अलग-अलग हादसों में भी कई मजदूरों की जान चली गई थी। मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का दुर्घटनाग्रस्त होई। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, तो वहीं, उत्तर प्रदेश में बस ने मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 6 की मौत हो गई है। बिहार में भी एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर में 6 की मौत

यह भी पढ़ें...पालघर मामला: साधुओं के बाद अब इस शख्स की मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक रोडवेज बस ने मजदूरों को रौंद दिया। सहरानपुर रोड पर बुधवार देर रात इस हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। जानकारी के मुताबिक मजदूर पंजाब में काम करते थे और पैदल ही अपने घर बिहार के गोपालगंज जा रहे थे।

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि 5 से अधिक घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story