बांग्लादेश में चक्रवात फोनी से 14 लोगों की मौत, 63 अन्य घायल

बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा है कि 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है क्योंकि देश के तटवर्ती इलाकों में तटबंधों के टूटने के चलते करीब 36 गांवों में पानी भर गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 4 May 2019 12:46 PM GMT
बांग्लादेश में चक्रवात फोनी से 14 लोगों की मौत, 63 अन्य घायल
X

ढाका: चक्रवात ‘फोनी’ के शनिवार को बांग्लादेश में दस्तक देने के बाद कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया है।

बांग्लादेश के अधिकारियों ने कहा है कि 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है क्योंकि देश के तटवर्ती इलाकों में तटबंधों के टूटने के चलते करीब 36 गांवों में पानी भर गया है।

ये भी पढ़ें— सन्नी देओल ने रायबरेली में किया रोड शो, बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक ये मौतें नोआखली और लक्ष्मीपुर सहित आठ जिलों से दर्ज की गई हैं, जो चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

मृतकों में दो साल का एक बच्चा और चार महिलाएं भी शामिल हैं। अखबार के मुताबिक नोआखली जिले में मकानों के ढहने से 30 ग्रामीण घायल हो गए। देश के तटीय जिलों में इस चक्रवाती तूफान से सैकड़ों मकान नष्ट हो गए।

ये भी पढ़ें— BJP विधायक संगीत सोम बोले, बुर्के से बढ़ता है आतंकवाद, लगे बैन

डेली स्टार की खबर के मुताबिक बांग्लादेश के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाये हुए हैं। तूफान के दस्तक देने के बाद से देश के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और इंटरनेट ठप पड़ने की खबरें हैं। अखबार की खबर में कहा गया है कि खराब मौसम के चलते अधिकारियों को अब तक 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story