×

गैंगरेप से दहला दुमका: 5 बच्चों की मां से 17 लोगों ने किया दुष्कर्म, मची सनसनी

संथाल परगना क्षेत्र का दुमका ज़िला आदिवासी बहुल है। ग्रामीण परिवेश होने की वजह से जगह-जगह हाट बाज़ार लगते हैं। इन्ही हाट-बाज़ारों से ग्रामीण ज़रूरत के सामान खरीदते हैं।

Newstrack
Published on: 10 Dec 2020 5:34 AM GMT
गैंगरेप से दहला दुमका:  5 बच्चों की मां से 17 लोगों ने किया दुष्कर्म, मची सनसनी
X
गैंगरेप से दहला दुमका: 5 बच्चों की मां से 17 लोगों ने किया दुष्कर्म, मची सनसनी (PC : social media)

रांची: झारखंड की उप राजधानी दुमका में 35 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप किया है। 05 बच्चों की मां देरशाम हाट-बाज़ार से अपने पति के साथ लौट रही थी। इस दौरान नशे की हालत में मौजूद राम मोहली समेत 17 लड़कों ने उन्हे रोक लिया और झाड़ियों के पीछे ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दूसरे दिन महिला ने मुफस्सिल थाना में एक नामज़द समेत 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद से अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: LOC पर होगा खात्मा, पाकिस्तान फिर से सहमा

हाट-बाज़ार से लौट रही थी महिला

संथाल परगना क्षेत्र का दुमका ज़िला आदिवासी बहुल है। ग्रामीण परिवेश होने की वजह से जगह-जगह हाट बाज़ार लगते हैं। इन्ही हाट-बाज़ारों से ग्रामीण ज़रूरत के सामान खरीदते हैं। पीड़ित महिला ने भी यही बताया है कि, वो रात के क़रीब 08 बजे हाट से लौट रही थी। रास्ते में अंधेरा था और लड़के नशे की हालत में थे। पांच लड़कों ने उसे और दो लड़कों ने उनके पति को पकड़ लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की तफ्तीश जारी

संथाल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल की मानें तो पीड़ित महिला ने आवेदन में गैंगरेप की बात कही है। महिला राम मोहली को छोड़कर अन्य आरोपियों को नहीं पहचानती है। महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। डीआईजी ने महिला के बयान को विरोधाभाषी भी बताया जिसमें आरोपियों की संख्या को लेकर स्पष्टता नहीं है।

rape rape (PC : social media)

विपक्षी भाजपा हमलावर

दुमका में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि, अगर सरकार बलात्कार की घटनाओं को रोक नहीं सकती है तो फिर चूड़ी पहन ले। दुमका की घटना राज्य को शर्मसार करने वाला है। उन्होने आरोप लगाया कि, झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से अबतक 1300 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रतिदिन 05 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि, पीड़ित का 164 का बयान लिया जाए महिला का मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जांच कराई जाए।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी! खाते में आएगी ज्यादा सैलरी, इतनी कमाई पर फायदा, जानें कैसे?

झारखंड में आदिवासी सुरक्षित नहीं

झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा है कि, आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। राज्य में जिस प्रकार बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं उससे राज्य सरकार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। गैंगरेप की घटना के विरोध में रांची में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा।

रिपोर्ट- शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story