×

इंडियन नेवी पर कोरोना वायरस का बड़ा हमला, 20 जवान संक्रमित

कोरोना वायरस का बड़ा हमला अब भारतीय नौसेना पर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, नौसेना के 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 18 April 2020 2:56 AM GMT
इंडियन नेवी पर कोरोना वायरस का बड़ा हमला, 20 जवान संक्रमित
X

मुंबई: कोरोना वायरस का बड़ा हमला अब भारतीय नौसेना पर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, नौसेना के 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नेवी के जवानों को मुंबई के अस्पताल में क्वारंटीन में रखा गया है। बता दें कि इसके पहले इंडियन आर्मी में भी कोरोना संक्रमण के 8 मामले सामने आ चुके हैं।

मुंबई INS आंग्रे में 20 नौसेनिक कोरोना पॉजिटिव

इंडियन नेवी के जो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वे मुंबई के आईएनएस आंग्रे पर तैनात थे। टेस्ट के बाद कई पॉजिटिव केस एक साथ पाए गए लेकिन पॉजिटिव पाए गए कर्मियों की सटीक संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, संक्रमित नौसेनिकों की संख्या 20 है। उनको मुंबई में स्थित नेवी के अस्पताल आईएनएचएस में क्वारंटीन में रखा गया है।

ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब मजदूरों की सभी समस्याएं ऐसे होंगी दूर

जवानों को मुंबई के अस्पताल में क्वारंटीन में रखा गया

बता दे कि पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस INS आंग्रे है, जो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तट पर मौजूद है। जांच में पता चला है कि लॉकडाउन की वजह से यह सैनिक INS आंग्रे में बने अपने कमरों में ही थे और बाहर किसी के भी संपर्क में नहीं आए थे। हालाँकि नेवी इनके समपर्क में आए लोगों की तलाश कर रही हैं, वहीं अन्य जवानों की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के मजदूरों को बड़ी राहत: उद्धव सरकार ने लिया ये फैसला

आर्मी में भी मिले कोरोना पॉजिटिव:

गौरतलब है कि इसके पहले भारतीय थल सेना में भी कोरोना वायरस के प्रभाव दिखा था। सेना में 8 जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें सेना के दो डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। वहीं, वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए जवानों को उनकी यूनिट में वापस भेज दिया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story