आज फिर आया भूकंप: झटकों से घबरा गए लोग, तीव्रता इतनी...

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप आ चुका है। मुंबई में सोमवार को एक बार फिर धरती कंपकंपा गयी। 3.5 की तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ।

Shivani
Published on: 7 Sep 2020 4:21 AM GMT
आज फिर आया भूकंप: झटकों से घबरा गए लोग, तीव्रता इतनी...
X

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप आ चुका है। मुंबई में सोमवार को एक बार फिर धरती कंपकंपा गयी। बताया जा कि करीब 3.5 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस होने से लोग सहम गए। भूकंप का केंद्र मुंबई से करीब 102 किलोमीटर की दूरी पर महसूस हुआ है। फिलहाल इसमें अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

मुंबई में 3.5 तीव्रता का भूकंप

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह आठ बजे आये भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.5 मापी गयी। इसका केंद्र उत्तर मुंबई में 102 किलोमीटर दूर था।

दो दिन पहले भी मुंबई में आया भूकंप

दो दिन पहले भी मुंबई में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया था। 5 सितंबर की सुबह मुंबई में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र मुंबई की उत्तर दिशा में 98 किलोमीटर दूर था।

ये भी पढ़ेंःवैक्सीन इस हफ्ते: मिली सबसे बड़ी ख़ुशी, कोरोना का होकर रहेगा अंत

नासिक और मुंबई में 12 घंटों में तीन बार आया भूकंप

गौरतलब है कि नासिक और मुंबई में तीन बार भूकंप को दर्ज किया गया। 12 घंटों में आये तीन बार भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल है। बता दें कि राज्य के नासिक में शुक्रवार की रात 12 बजे भूकंप आया। थोड़ी देर बाद फिर भूकंप के झटकों को लोगों ने महसूस किया।

earthquake

इसके बाद शनिवार सुबह करीब 6.36 बजे मुंबई में भूकंप आया। इसका केंद्र मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में मिला। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। हालाँकि इसकी तीव्रता रात में नासिक में आये भूकंप से कम रही।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खुशखबरी: हथियारों के बाद वैक्सीन, भारत और रूस के बीच होगी ये बड़ी डील

पालघर में आ चुका भूकंप

गौरतलब है कि पिछले महीने भी महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी। हालांकि, उस भूकंप में भी किसी के हताहत होने या कोई नुकसान की खबर नहीं थी।

ये भी पढ़ेंः Live: सुशांत केस पर फैसला, रिया की उल्टी गिनती शुरू, आज हो सकती है गिरफ्तारी

क्यों आता है भूकंप?

– पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है।

reason of continuous earthquake hit in North East

– बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं।

– नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story