×

रायपुर: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद, दो घायल

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों और शव को बाहर निकाल लिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा।

Shivakant Shukla
Published on: 4 April 2019 9:34 AM GMT
रायपुर: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद, दो घायल
X

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां भाषा को बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।

ये भी पढ़ें— योगी के इस मंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कही ये बड़ी बात….

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महला स्थित बीएसएफ के शिविर से सुरक्षा बल का दल गश्त पर निकला था। इस दल में जिला बल के जवान भी थे। जवान जब कुछ दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।

ये भी पढ़ें— BJP के हुए गोरखपुर छीनने वाले प्रवीण, निषाद पार्टी का NDA के साथ गठबंधन

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों और शवों को बाहर निकाल लिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य की नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा।

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story