×

रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को कार ने रौंदा: कई लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दक्षिण मुंबई में हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। एक तेज रफ्तार कार जनता कैफे रेस्टोरेंट में घुस गई।

Newstrack
Published on: 1 Sep 2020 3:26 AM GMT
रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को कार ने रौंदा: कई लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
X
दक्षिण मुंबई में हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। एक तेज रफ्तार कार जनता कैफे रेस्टोरेंट में घुस गई।

मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दक्षिण मुंबई में हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। एक तेज रफ्तार कार जनता कैफे रेस्टोरेंट में घुस गई।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार रेस्टोरेंट के दरवाजे के तोड़कर अंदर घुस गई। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

मरने वालों में तीन महिलाएं

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई है, उनमें से तीन महिलाएं हैं। घायलों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Accident in Mumbai रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को कार ने रौंदा (फोटो: ट्विटर)

यह भी पढ़ें...UP में कोरोना का कहर: इन जिलों में सबसे ज्यादा तबाही, देखिए चौंकाने वाला आंकड़ा

इस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्तरां से बाहर निकाला और इसके बाद जेजे अस्पताल में भर्ती कराया। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार कौन चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें...JEE-NEET Exam की तैयारी पूरी, बने इतने केंद्र, ऐसे होगी कोरोना के बीच परीक्षा

UP में हादसे में गई 5 की जान

इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिहार से 16 मजदूरों के लेकर जीप हरियाणा के अम्बाला जा रही थी। अचानक जीप पयागपुर हाईवे पर खड़ी एक ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही कई मजदूरों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...पुलिस कस्टडी में मौत: AAP सांसद बोले- उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम

अम्बाला जा रहे सभी मजदूर बिहार के सीवान जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुटी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती काराया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story