×

गैस खत्म तो नो टेंशन! अब यहां मिल जाएगा आपको आराम से सिलेंडर

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुके हैं। और ऐसे में सबके घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनाते हैं। ये सब तो ठीक है लेकिन अगर आपके घर सिलेंडर खत्म हो जाए तो आपका सारा काम वही रुक जाएगा।

Roshni Khan
Published on: 24 July 2023 3:40 AM GMT
गैस खत्म तो नो टेंशन! अब यहां मिल जाएगा आपको आराम से सिलेंडर
X

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुके हैं। और ऐसे में सबके घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनाते हैं। ये सब तो ठीक है लेकिन अगर आपके घर सिलेंडर खत्म हो जाए तो आपका सारा काम वही रुक जाएगा। आपको बता दें, बहुत समय से रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। लेकिन आपको इसे टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है। आपके लिए हम एक अच्छी खबर लाए हैं जिसमें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी (HPCL), IOC और BPCL का 5 किलो वाला सिलेंडर ले सकते हैं।

ये भी देखें:Shahrukh Khan ने खोला राज, ये है अबराम की favorite मूवी

तीनों कंपनियों ने इसे लेकर अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी है। BPCL की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 1800224344 पर फोन करके अपने घर में आराम से एक मिनी भारत गैस 5 किलो का सिलेंडर ऑर्डर देकर, दो घंटे में 25/ - रुपए का वितरण शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, आपको पहचान (पी।ओ।आय।) के प्रमाण उपलब्ध कराने की जरूरत होगी।

कहां से मिलेगा 5 किलोग्राम वाला सिलेंडर-

5 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर को लेने के लिए ग्राहक को नजदीकी HP गैस डिस्ट्रीब्यूटर, सिलेक्टेड एचपी रीटेल आउटलेट, सिलेक्टेड किराना स्टोर्स के अलावा प्वाइंट ऑफ सेल पर जाना होगा। हम आपको बता दें कि पहले 5 किलो वाला सिलेंडर लेने के लिए आईडी प्रूफ के साथ-साथ एड्रेस प्रूफ भी देना होता था। BIS सर्टिफाइड होने के कारण ये सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस सिलेंडर की कीमत विविध जगहों पर अलग-अलग है।

BPCL की भारत गैस सर्विस मिनी के नाम से 5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर देती है। इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आप सुबह 9 बजे से रात को 9 बजे तक फोन कर बुक कर सकते है। साथ ही, ऑर्डर बुक होने के बाद 2 घंटे के भीतर कनेक्शन / सिलेंडर को फिर से भरकर ग्राहक के घर पर दिया जाता है। सारी जानकारी के लिए भारत गैस मिनी पर क्लिक करें।

ये भी देखें:भारत को कुछ ही देर में मिलने वाला है राफेल, दुश्मनों का करेगा संहार

>> HPCL का कहना है कि घर से दूर रहने वाले विद्यार्थियों और जॉब करने वालों को ध्यान में रख कर शुरू की गई इस सुविधा के लिए ग्राहकों को एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है।

>> वहां जाकर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा और सिलेंडर की फीस अदा करनी होगी। इसके बाद उन्हें 5 किलोग्राम वाला अप्पू गैस सिलेंडर दे दिया जाएगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story