×

यूपी पर है तगड़ा कर्ज: इन राज्यों का हाल जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश

भारत देश अब 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक समृद्ध देश है। लेकिन इन राज्यों के ऊपर कितना कर्ज है, शायद इसे कोई नहीं जानता होगा। आज हम आपको 5 ऐसे बड़े कर्जदार राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर बहुत कर्ज है।

Shivakant Shukla
Published on: 16 Jan 2020 1:54 PM GMT
यूपी पर है तगड़ा कर्ज: इन राज्यों का हाल जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश
X

लखनऊ: भारत देश अब 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक समृद्ध देश है। लेकिन इन राज्यों के ऊपर कितना कर्ज है, शायद इसे कोई नहीं जानता होगा। आज हम आपको 5 ऐसे बड़े कर्जदार राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर बहुत कर्ज है।

1- गुजरात

भारत का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य गुजरात है, गुजरात पर साल 2017 के अनुसार लगभग 1.89 लाख करोड़ रूपए का कर्ज है। गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,077 किलोमीटर है। गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं।

2- महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का सबसे अमीर राज्य है जिसके ऊपर लगभग 3.44 लाख रूपए का कर्ज है, जनसंख्या के हिसाब से महराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य भी है। महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है।

ये भी पढ़ें— देश का अनोखा शहर: यहां न पैसा चलता है न सरकार, जानें इसकी खासियत

महाराष्ट्र की जनसंख्या सन 2011 में 11,23,72,972 थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण 1 मई, 1960 को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां हिंदी मराठी भाषा ज्यादा बोली जाती है। मुंबई, अहमदनगर, पुणे, औरंगाबाद,अंबड -जालना, कोल्हापूर, नाशिक, नागपुर, ठाणे, शिर्डी-अहमदनगर, सोलापुर, अकोला, लातुर, उस्मानाबाद, अमरावती और नांदेड महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं।

3- पश्चिम बंगाल

वेस्ट बंगाल साल 2014 में वेस्ट बंगाल का कुल कर्ज 2.40 लाख करोड़ रूपए था आने वाले समय में यह कर्ज काफी बढ़ जायेगा। पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है।

4- आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, साल 2017 के अनुसार आंध्र प्रदेश पर कुल 1.86 लाख करोड़ रूपए का कर्ज है। आन्ध्र प्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है।

क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर अमरावती है।

5- उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश कुल 2.95 लाख करोड़ रूपए का कर्जदार है। यह लगभग 20 करोड़ से अधिक निवासियों के साथ, यह भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, और साथ ही दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश उपखंड है।

ये भी पढ़ें— बहुत खतरनाक हैं ये देश: जानें सैन्य शक्ति में किस नंबर पर है भारत

राज्य की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी लखनऊ, और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है, और प्रशासनिक कारणों से इसे 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित किया गया है। हिंदी राज्य में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है, और राज्य की आधिकारिक भाषा भी है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story