×

बहुत खतरनाक हैं ये देश: जानें सैन्य शक्ति में किस नंबर पर है भारत

अमेरिका का सैन्य क्षेत्र में दबदबा लगातार बनाए हुआ है। अमेरिका अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सेना के आधुनिकीकरण पर तकरीबन 612 बिलियन डॉलर खर्च करता है। हैरानी की बात तो ये है कि यह बजट कई देशों की सकल अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा है।

Shivakant Shukla
Published on: 16 Jan 2020 9:51 AM GMT
बहुत खतरनाक हैं ये देश: जानें सैन्य शक्ति में किस नंबर पर है भारत
X

नई दिल्ली: दुनिया में कई शक्तिशाली देश हैं जिनकी सैन्य शक्ति अपार है। इन देशों की सेना रणभूमि में अच्छे अच्छों के छक्के छुड़ा देती हैं। ग्लोबल फायरपावर ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सशस्त्र बलों का एक इंडेक्स जारी किया है।

यह इंडेक्स हथियारों की संख्या, हथियारों के प्रकार, प्राकृतिक संसाधन, जनशक्ति और फाइअनेंशियल स्टेब्लिटी पर आधारित है। इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना किस देश की है। ग्लोबल फायरपावर के अनुसार एक पॉवरइंडेक्स 0.0000 है, तो आइए जानते हैं किस स्थान पर है भारत की सेना

1. USA: ग़्लोबल फायरपावर, पॉवरइंडेक्स- 0.062

अमेरिका का सैन्य क्षेत्र में दबदबा लगातार बनाए हुआ है। अमेरिका अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सेना के आधुनिकीकरण पर तकरीबन 612 बिलियन डॉलर खर्च करता है। हैरानी की बात तो ये है कि यह बजट कई देशों की सकल अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ज्यादा प्रशिक्षित विशिष्ट सैनिकों की बड़ी फौज है।

ये भी पढ़ें—क्रिकेट प्रेमियों को तगड़ा झटका! इनके निधन के बाद छाई शोक की ल​हर

2. रूस: ग़्लोबल फायरपावर, पॉवरइंडेक्स- 0.064

रूस अपने सैन्य बजट में 44 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी की है। रूस के पास 7 लाख 66 हजार सक्रिय सैनिक हैं, तो 24 लाख 85 हजार प्रशिक्षित सैनिक रिजर्व में हैं। यही नहीं, रूस के पास 15,500 से ज्यादा टैकों की दुनिया की सबसे बड़ी टैंक सेना है।

3. चीन: ग़्लोबल फायरपावर, पॉवरइंडेक्स- 0.067

चीन ने 2016 में 12.2 फीसदी की बढ़ोतरी की, जो कि मौजूदा समय में 126 बिलियन डॉलर है। चीन के पास 22 लाख 85 हजार की सक्रिय सेना है तो 23 लाख सैनिक रिजर्व में हैं। चीन ने हाल ही में अपनी सेना में एफ-35 जैसे फाइटर प्लेन शामिल किए हैं, जो किसी भी हमले वाली जगह को पल भर में मजबूत जवाब दे सकती है।

4. भारत: ग़्लोबल फायरपावर, पॉवरइंडेक्स- 0.107

भारत की सैन्य क्षमता काफी मजबूत है। मौजूदा समय में भारत का सैन्य बजट महज 46 बिलियन डॉलर का है। भारत के पास इस समय बैलिस्टिक मिसाइलों का बड़ा जखीरा है, जो पड़ोसी दुश्मन देशों पाकिस्तान और चीन के किसी भी शहर को निशाना बनाने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें—बारिश तूफ़ान का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, सर्द हवा से बढ़ेगी ठंड

5. फ्रांस: ग़्लोबल फायरपावर, पॉवरइंडेक्स- 0.158

फ्रांस की सेना हमेशा से मजबूत रही है। फ्रांस अपनी सेना पर कुल जीडीपी का महज 1.9 फीसदी खर्च करती है। लगभग 43बिलियन डॉलर के खर्च के साथ फ्रांस का सैन्य खर्च ‘नेटो’ में शामिल अन्य देशों के मुकाबले सबसे कम है। फ्रांसीसी सेना दुनिया की सबसे व्यस्त सेनाओं में से एक है। यहां हमने आपको दस देशों के बारे में जानकारी दिया है, टॉप टेन देशों में भारत चौथे नंबर पर है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story