×

फ्लाइट में 5 साल का बच्चा: नन्हें कदमों से अकेले पहुंचा मां के पास

आज सोमवार से फ्लाइट उड़ना शुरू हुई है। हालांकि सरकार ने अभी सिर्फ घरेलू उड़ानों को ही इजाजत दी है। आदेश के बाद आज एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची।

Vidushi Mishra
Published on: 25 May 2020 6:16 AM GMT
फ्लाइट में 5 साल का बच्चा: नन्हें कदमों से अकेले पहुंचा मां के पास
X

नई दिल्ली: देश में कोरोेना महामारी के चलते 24 मार्च से सारी फ्लाइट सेवाएं बंद थी। ऐसे में जो जहां फंसा है वो वहीं रह गया। सरकार ने कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लोगों का आवा-गमन बंद कर रखा था। वहीं आज सोमवार से फ्लाइट उड़ना शुरू हुई है। हालांकि सरकार ने अभी सिर्फ घरेलू उड़ानों को ही इजाजत दी है। आदेश के बाद आज एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची। इस फ्लाइट में एक 5 साल का छोटा सा मासूम अकेले ही सफर कर रहा था।

ये भी पढ़ें...इस सरकारी कार्यालय में लगी भयानक आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक

दादा-दादी के पास था

विहान दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट पर अकेले आकर बैठ गया। इस बारे में विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा बीते 3 महीनों से दिल्ली में था। यहां वह दादा-दादी के पास था और फिर लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस कर रह गया।

विहान 5 साल की नंही उम्र में ही दिल्ली से अकेले बेंगलुरु आ गया हैं। उन्हें लेने उनकी मां एयरपोर्ट पहुंचीं। विहान को फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षापूर्वक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें...इस सरकारी कार्यालय में लगी भयानक आग, जरूरी दस्तावेज जलकर खाक

कोरोना का डर

इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने जब बच्चे को उसकी मां को सौंपा तो मां ने भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया। आखिर कोरोना का डर है ही ऐसा। जिसने महीनों से तड़प रही मां को गले न लगने पर मजबूर कर दिया।

बता दें, घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर अभी तक दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। जिनमें से एक दिल्ली से आई थी, विहान उसी फ्लाइट से आया था।

ये भी पढ़ें...एयर इंडिया की याचिका पर SC का आदेश- मिडिल सीट के लिए 10 दिन बाद न करें बुकिंग

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story