×

जवानों से घिरी दिल्ली! चक्का जाम पर ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था, देखिए तस्वीरें

चक्का जाम के मद्देनजर और हिंसा की आंशका के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं। दिल्ली की पुरी तरह किले बंदी कर दी गई है। 50 हजार सुरक्षा बल दिल्ली के नाकों पर तैनात किये गए हैं। लाल किले को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Feb 2021 5:29 AM GMT
जवानों से घिरी दिल्ली! चक्का जाम पर ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था, देखिए तस्वीरें
X
दिल्ली और एनसीआर में दिल्ली पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स और केंद्रीय रिजर्व फोर्स के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान शनिवार को चक्का करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि यह चक्‍का जाम देशभर में होगा। किसानों का कहना है कि इस दौरान प्रमुख सड़कों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गाड़‍ियां नहीं चलने देंगे।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए, वो अपने-अपने जगहों पर चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में चक्‍का जाम नहीं किया जाएगा।

छावनी में तब्दील दिल्ली

चक्का जाम के मद्देनजर और हिंसा की आंशका के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं। दिल्ली की पुरी तरह किले बंदी कर दी गई है। 50 हजार सुरक्षा बल दिल्ली के नाकों पर तैनात किये गए हैं।

Delhi

लाल किले को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स बॉर्डर से लेकर दिल्ली के अंदर तक किसान चक्का जाम की निगरानी कर रही है।

Delhi Police

ये भी पढ़ें...किसानों का इमरजेंसी ऐपः जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी आंदोलन की पल-पल की खबर

दिल्ली और एनसीआर में दिल्ली पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स और केंद्रीय रिजर्व फोर्स के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। इसके साथ ही हिंसक घटनाओं की आशंका को देखते हुए दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। तो वहीं मंडी हाउस, आईटीओ समेत तीन मेट्रों स्टेशन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों को इसलिए तैयार रहने के लिए कहा है कि किसी भी तरह की घटना होने पर इन स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट को तुरंत बदं कर दिया जाए।

Delhi

कई लेयर की बैरिकेडिंग

दिल्ली में सुबह से ही लाल किला और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। लाल किले के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। दिल्ली के सिंघू, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस कई लेयर की बैरिकेडिंग की है।

Delhi

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन: जानिए क्या होता है चक्का जाम, किसानों ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला

26 जनवरी के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट है। दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक किसान देशभर में चक्का जाम करेंगे। दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए हर चरफ बैरेकेडिंग की है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story