×

न्यूजीलैंड: मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले में 6 भारतीयों की मौत, मरने वालों में गुजरात के 4 लोग

न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 6 भारतीयों की मौत हो गई है। इसमें 4 लोग गुजरात के शामिल हैं। हैदराबाद के रहने वाले फरहाज हसन और मूसा वली सुलेमान पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Dharmendra kumar
Published on: 16 March 2019 4:48 PM
न्यूजीलैंड: मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले में 6 भारतीयों की मौत, मरने वालों में गुजरात के 4 लोग
X
न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च मस्जिद में शूटिंग में कम से कम 27 लोग मारे गए। शूटर ने 17 मिनट तक शूटिंग को लाइव किया। एक महिला सहित 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 6 भारतीयों की मौत हो गई है। इसमें 4 लोग गुजरात के शामिल हैं। हैदराबाद के रहने वाले फरहाज हसन और मूसा वली सुलेमान पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें.....मायावती से मिले जयंत चौधरी, उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

आतंकी हमले का कुल 7 भारतीय शिकार हुए थे। हैदराबाद के तीन लोग थे और गुजरात के 4 लोग। एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि 6 की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें.....पैरामिलिट्री फोर्स की वर्दी पहन करते थे तस्करी, 70 लाख रुपये का गांजा बरामद

बता दें कि शुक्रवार को क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद और शहर के बाहरी हिस्से में लिनवुड मस्जिद पर हुए हमलों में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त संजीव कोहली के ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार को ट्वीट कर बताया गया था कि नौ भारतीय या भारतीय मूल के व्यक्तियों के लापता होने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें.....सपा में बगावत के सुर: तेजप्रताप यादव बोले मैनपुरी से लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

न्यूजीलैंड में हुए इस हमले के बाद से 9 भारतीय लापता हैं, जिनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। न्यूजीलैंड स्थित भारतीय उच्चायोग स्थानीय प्रशासन से उनकी जानकारी जुटा रहा है। प्रशासन फिलहाल उनकी तलाश में जुटा है। उच्चायोग ने भी 9 भारतीयों के लापता होने की पुष्टि की है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!