×

70 नमाजियों ने तोड़ा कानून: कर दी बड़ी गलती, फिर बढ़ा खतरा

लॉकडाउन को लेकर महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के सोलापुर में नमाज पढ़ने के लिए 70 से अधिक लोग इकठ्ठा हुए। नमाज पढ़ रहे इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Vidushi Mishra
Published on: 3 April 2020 10:07 AM GMT
70 नमाजियों ने तोड़ा कानून: कर दी बड़ी गलती, फिर बढ़ा खतरा
X

नई दिल्ली : लॉकडाउन को लेकर महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के सोलापुर में नमाज पढ़ने के लिए 70 से अधिक लोग इकठ्ठा हुए। नमाज पढ़ रहे इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, भवानी पेठ में चिराग अली मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने इन सभी को लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले हिरासत में लिया। लॉकडाउन के बाद ये नमाज में इकठ्ठा होने से नहीं बाज आ रहे।

ये भी पढ़ें... अब आएगा अनोखा सिलिंडर: कोरोना को घरों से रखेगा दूर, जान लें इसके बारे में

जमाती कर रहे अश्लील हरकतें

2 दिन पहले से दिल्ली में जमातियों की हरकतों ने पूरे देश को परेशानी में डाल दिया है। दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज का मामला सामने आने के बाद केंद्र समेत सभी राज्य सरकारों ने इतनी भीड़ में लोगों के इकट्ठा होने पर सख्त पाबंदी लगा दी है। लेकिन उसके बाद भी महाराष्ट्र में आज ये लोग नमाज के इकठ्ठा हुए थे।

जमातियों की इन हरकतों के चलते उठाया गया है ये कदम। गाजियाबाद के एक अस्पताल में क्वांरटाइन के दौरान रखे गए कोरोना संक्रमण से प्रभावित जमातियों की की अश्लील हरकतों की घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री इसके पहले भी कह चुके हैं कि जो भी अराजक तत्व पुलिस कर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक हरकत करेगा। उसके खिलाफ भी एनएसए लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें… CM योगी का सख्त आदेश, तो मान लें बात और ना करें ऐसी गलती

उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद के एमजीएम अस्पताल में क्वारंटाइन में रखे गए 13 जमातियों पर महिला मेडिकल स्टाफ के साथ अश्लील हरकतें करने की बात सामने आई। बताया गया है कि यह जमाती वहां बिना पैंट के घूम रहे हैँ, जिससे नर्सों और अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद की घटना के संदर्भ में अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगे ना कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे। ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है। वह जघन्य अपराध है,, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं। इन्हे बिल्कुल छोडा न जाए और रासुका की कार्रवाई की जाए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story