×

नेहरू का आत्मनिर्भर भारत: कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, काही ये बड़ी बात

74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 9:23 AM GMT
नेहरू का आत्मनिर्भर भारत: कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, काही ये बड़ी बात
X
नेहरू का आत्मनिर्भर भारत: कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, काही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ महीने पहले तक एन-95 मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी में भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद (पाकिस्‍तान) और विस्तारवाद (चीन) से भारत डटकर मुकाबला कर रहा है। भारतीय सैनिक हर मोर्चे पर दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं।

आत्मनिर्भर भारत की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की- सुरजेवाला

74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है। हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

नेहरू का आत्मनिर्भर भारत: कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, काही ये बड़ी बात

ये भी देखें: मोदी का दमदार प्लेन: खूबियां जान हो जायेंगे हैरान, गजब की सुविधाएं

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है? इसके बारे में सोचने की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आत्मनिर्भर भारत की स्थापना की थी। लेकिन इस सरकार ने सब कुछ बेच दिया।

आज भारत अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा

बता दें की 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आत्मनिर्भर भारत का एक खाका पेश किया। मोदी ने कहा कि सिर्फ कुछ महीने पहले तक एन-95 मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी चीजों को लेकर में भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है।

ये भी देखें: 15 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा पर ध्वजारोहण किया, देखें तस्वीरें

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा, एक समय था, जब देश में हमारी कृषि व्यवस्था बेहद पिछड़ी हुई थी। तब सबसे बड़ी चिंता थी कि देशवासियों का पेट कैसे भरें। आज जब हम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं बल्कि अपनी क्षमताओं, अपनी क्रिएटिविटी, अपनी स्किल्स को भी बढ़ाना है।

नेहरू का आत्मनिर्भर भारत: कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना, काही ये बड़ी बात

ये भी देखें:74वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और शाह समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

वन नेशन, वन टैक्स

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कौन सोच सकता था कि कभी देश में गरीबों के जनधन खातों में हजारों-लाखों करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर हो पाएंगे, कौन सोच सकता था कि किसानों की भलाई के लिए एपीएमसी अधिनियम में इतने बड़े बदलाव हो जाएंगे। वन नेशन, वन टैक्स, इंसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड, बैंकों का मर्जर, आज देश की सच्चाई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story