×

पेड़ काटने से रोई बच्ची तो सीएम ने बना दिया ग्रीन एंबेसडर, वीडियो वायरल

वीडियो देखते ही मुख्यमंत्री जी बोल पड़े कि वेलेंतिना का प्रकृति के साथ लगाव देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने आगे कहा कि वेलेंतिना प्रदेश की जनता के लिए एक उदाहरण बन सकती हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वेलेंतिना को राज्य का ग्रीन एंबेसडर बना दिया।

Manali Rastogi
Published on: 11 Aug 2019 3:21 AM GMT
पेड़ काटने से रोई बच्ची तो सीएम ने बना दिया ग्रीन एंबेसडर, वीडियो वायरल
X
पेड़ काटने से रोई बच्ची तो सीएम ने बना दिया ग्रीन एंबेसडर, वीडियो वायरल

इंफाल: मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने 'ग्रीन मणिपुर मिशन' की ग्रीन एंबेसडर बनीं मणिपुर की नौ साल की बच्ची एलंगबाम वेलेंतिना तब रोने लगीं जब पेड़ काटने की एक वारदात उनके सामने आई।

एलंगबाम वेलेंतिना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह पेड़ काटने को लेकर रो रही हैं, जिसके बाद उसे मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। यहां पेड़ काटने की बात पर बच्ची को रोता देख मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने उसे ग्रीन एंबेसडर बना दिया।

यह भी पढ़ें: आखिर सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी, राहुल का इस्तीफा स्वीकार

एलंगबाम वेलेंतिना पांचवी कक्षा में पढ़ती हैं। वेलेंतिना ने चार साल पहले घर से लगी सड़क के किनारे दो पौधे लगाए थे। वेलेंतिना रोजाना इन पौधों को पानी देती थी। साथ ही, उनकी पूरी देखभाल भी करती थी।

चार साल में ये पौधे पेड़ बन गए थे। मगर सड़क चौड़ी करने के लिए एलंगबाम वेलेंतिना द्वारा लगाए पेड़ों को काटना पड़ा। इसी बात पर वेलेंतिना ने रोना शुरू कर दिया। बाद में उनका रोता हुआ वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पर अभी भी सस्पेंस, CWC में नहीं हो पाया कोई फैसला

वीडियो देखते ही मुख्यमंत्री जी बोल पड़े कि वेलेंतिना का प्रकृति के साथ लगाव देखकर वह हैरान हैं। उन्होंने आगे कहा कि वेलेंतिना प्रदेश की जनता के लिए एक उदाहरण बन सकती हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वेलेंतिना को राज्य का ग्रीन एंबेसडर बना दिया। वहीं, बेटी को ग्रीन एंबेसडर बनाए जाने पर वेलेंतिना के माता-पिता काफी खुश हैं।

यहां देखें वीडियो

https://www.facebook.com/100010277108274/videos/882610085424887/

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story