×

नाबालिग से रेपः हैवानियत के बाद पीड़िता ने उठाया ऐसा कदम, जानकर हर कोई रोया

पुलिस ने इस मामले में गांव के ही लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

Newstrack
Published on: 30 March 2021 8:50 AM GMT
नाबालिग से रेपः हैवानियत के बाद पीड़िता ने उठाया ऐसा कदम, जानकर हर कोई रोया
X
नाबालिग से रेपः

पंजाब: आए दिन बेटियों के साथ दुष्कर्म की खबरे सामने आती रहती है। और इससे आहत लड़की मौत को अपना आखिरी रास्ता चुन लेती है। पंजाब के होशियारपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया। जिससे आहत लड़की ने जहर खाकर जान दे दी।

पीड़ित लड़की ने दी जान

पंजाब के होशियारपुर में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद पीड़ित लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बेटी के साथ हुए इस कृत्य से नाराज परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। और कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वह लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

हालांकि बाद में पुलिस के आश्वासन देने पर लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में गांव के ही लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

ये भी देखिये: नांदेड़ हिंसा में सख्त एक्शन: 400 के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस पर हमले का आरोप

स्कूल जाते समय किया अपहरण

जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर के एक गांव की 17 साल की दलित परिवार की लड़की रशाम को अपनी सहेली के स्कूल का काम करने गई। जहां लड़की को अकेला पाकर गांव के ही दो युवकों लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसे अपनी गाड़ी में जबरन बिठा लिया। जिसके बाद वह उसे ट्यूबवेल पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी लड़की को कहां और ले जाने लगे। वहीं मौका पाकर लड़की गाड़ी से कूद गई और चिल्लाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इस घटना से आहत लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी रसूखदार परिवार से हैं, जिसकी वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। वहीं इस मामले को लेकर गांव की महिला पंच का कहना है कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएंगे।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर DSP सतिंदरपाल चड्ढा का कहना है कि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी युवकों पर धारा 306, 365, 366-A 506, 34, 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story