×

अचानक करोड़पति हुई लड़की: पैसे निकालने पहुंची तो उड़े होश, मिले 10 करोड़

उत्तर प्रदेश के बलिया की एक लड़की के साथ हुआ। एक लड़की के खाते में 9 करोड़ 99 लाख रुपये आ गए। बलिया के रूकूनपुर गांव की रहने वाली 16 साल की सरोज को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।

Monika
Published on: 22 Sep 2020 1:08 PM GMT
अचानक करोड़पति हुई लड़की: पैसे निकालने पहुंची तो उड़े होश, मिले 10 करोड़
X
अचानक करोड़पति हुई लड़की: पैसे निकालने पहुंची तो उड़े होश, मिले 10 करोड़

कैसा हो अगर आप के खाते में 500-1000 से ज्यादा कभी पैसे ही ना हो और एक दिन अचानक भगवान् की कृपा आप पर ऐसी बरसे कि खाते में हज़ार या लाख रूपये नहीं बल्कि पूरे 10 करोड़ रुपये आ जाए। क्यों सोच में पड़ गए ना? नहीं हम यहां कोई लौटरी जीतने की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि सीधा ये पैसे बस किसी चमत्कार की तरह आपके खाते में पहुंच जाए। तो आप क्या करेंगे?

नाबालिक लड़की बनी करोड़पति

कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बलिया की एक लड़की के साथ हुआ। एक लड़की के खाते में 9 करोड़ 99 लाख रुपये आ गए। बलिया के रूकूनपुर गांव की रहने वाली 16 साल की सरोज को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।

फ्रोड का मामला

दरअसल इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में सरोज ने साल 2018 में खाता खुलवाया था। एक दिन वह बैंक पौची और अपने खाते की जानकारी ली तो उसे पता चला कि उसके खातों में हजारों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये हैं। बैंक ने इतनी बड़ी रकम खाते में देखने के बाद उस खाते से लेन-देन पर फिलहाल रोक लगा दी। इस मामले के बाद उस लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस बैंक के सहयोग से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना हैं कि यह एक साइबर फ्रॉड हैं। रूकूनपुर गांव की रहने वाली सरोज ने साल 2018 में ही बैंक में खाता खुलवाया था।

ये भी पढ़ें… चीन की घेराबंदी: युद्ध की हुई शुरुआत, भारत-जापान ने कर दी हालत खराब

युवक के बहकावे में किया काम

बात चीत के दौरान लड़की ने बताया कि कानपुर देहात के निलेश नाम के शख्स ने पीएम आवास का लाभ दिलाने के बहाने उससे आधार कार्ड और दस्तावेजों का फोटोकॉपी ले लिया था। सरोज ने बताया कि एक दिन उसे डाक के जरिए एटीएम कार्ड आया जिसे उसने निलेश के कहने पर उसके पते पर भेज दिया। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक उस खाते से लगातार लेन- देन किया जा रहा है जिसकी सरोज को भनक तक नहीं है। और जिस व्यक्ति से उस लड़की ने अपना खता खुलवाया था उसका नंबर भी बन हो चूका हैं। यह एक जालसाजी का मामला बताया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें…खाताधारकों को तोहफा: एकमुश्‍त मिल सकता है 8.5% इंटरेस्ट का भुगतान, तुरंत चेक करें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story