Aaj Ka Itihas 13 June 2023: आज ही के दिन 1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की हो गई थी मृत्यु

Aaj Ka Itihas 13 June 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 13 Jun 2023 2:25 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13 June 2023: आज ही के दिन 1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की हो गई थी मृत्यु
X
Aaj Ka Itihas 13 June 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 13 June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 13 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 13 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 13 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 13 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 13 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

13 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of June 13)

1420 - जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1625 - ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।
1721- इंग्लैंड ने मैड्रिड के साथ संधिपत्र पर हस्ताक्षर किया।
1757 - सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के राॅबर्ट क्लाईव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
1774- ब्रिटिस अमेरिका के उपनिवेश रोड आयरलैंड ने दास प्रथा पर प्रतिबंध लगाया। वह ऐसा करने वाली पहला उपनिवेश था।
1886 - कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी।
1888 - अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1927 - अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
1932 - इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
1940 - जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फाँसी दे दी गई।
1943 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
1944 - नाजी जर्मनी ने V-1 बमों से हमला शुरू किया।
1951 - संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया।
1956 - 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा।
1960 - राजकुमार नरोत्तम सिंह आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने थे।
1976 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोवियत संघ की इजराइल पर प्रस्ताव लाकर वोटिंग करवाने की मांग खारिज कर दी।
1978 - इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।
1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1995- फ्रांस ने घोषणा की कि वे दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करेगा।
1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
2000 - पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मिले।
2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
1972 - एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा 2002 में समाप्त।
2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर 2005 में सहमत।
2005 - पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया था।
2006 - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2008 - टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
2008 - चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

13 जून को जन्मे व्यक्ति( Born on 13 June)

1879 - क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
1923 - हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ।
1944 - संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म हुआ।
1970 - न्यूजीलैंड के क्रिकेटर क्रिस केयर्न्स का जन्म हुआ।

13 जून को हुए निधन ( Died on 13 June)

2008 - तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन हुआ।
2012 - प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का निधन हुआ।
2016 - भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story