Aaj Ka Itihas 10 June 2023: आज ही के दिन 1960 को नासिक में रूसी युद्धक विमान मिग का उत्पादन हुआ था शुरु

Aaj Ka Itihas 10 June 2023: अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 9 Jun 2023 11:30 PM GMT
Aaj Ka Itihas 10 June 2023: आज ही के दिन 1960 को नासिक में रूसी युद्धक विमान मिग का उत्पादन हुआ था शुरु
X
Aaj Ka Itihas(image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 10 June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 10 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 10 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 10 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 10 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 10 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

10 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of June 10)

1190 - तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।
1246 - नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना।
1624 - हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1786- चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूट गया जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
1829 - ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
1848 - न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंग शुरू हुआ।
1907 - फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1924 - फासिस्टों ने रोम में इतालवी समाजवादी नेता जायकोमो मटीओटी का अपहरण कर हत्या कर दी।
1931 - नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934 - सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
1940 - नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1940 - कनाडा ने इटली के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1946 - राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1957 - इजरायल और सीरिया के बीच युद्ध विराम संधि होने के साथ 6 दिवसिय युद्ध समाप्त हो गया।
1960- नासिक में रूसी युद्धक विमान मिग का उत्पादन शुरु हुआ।
1966 - वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन हुआ।
1967 - इजरायल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को माना।
1971 - अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972 - मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
1983 - ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 - भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
1994 - चीन ने लोकनोर इलाके में गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया।
1995 - यूरोप के विक्सलेट इलाके में दुनिया की सबसे बजनी 5,100 किलोग्राम की घड़ी स्थापित की गई।
1996 - बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।
1999 - केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन शुरु हुआ।
1999 - युगोस्लावियाइ सेना कोसोवो से वापस लौटी।
2001 - बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए।
2002 - पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी “K-2” का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003 - नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2008 - 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया जिसमें संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभायी।
2008 - उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।

10 जून को जन्मे व्यक्ति ( June 10 Famous Birthdays)

1890 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ।
1906- भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का जन्म हुआ।
1906 - हिन्दी चित्रपट गायक रूपकुमार राठौर का जन्म हुआ।
1921 - जाने-माने भारतीय कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म 10 जून हुआ था।
1922 - अमेरिकी पटकथा लेखक रॉबर्ट एलन ऑरथॉर का जन्म हुआ।
1922 - अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री (द वीजर्ड ऑफ ऑस) जूडी गार्लंड का जन्म हुआ।
1931 - प्रसिद्ध वायलिन वादकों में से एक एम. एस. गोपालकृष्णन का जन्म हुआ।
1948 - मलयालम फिल्म अभिनेता सुकुमारन का जन्म हुआ।
1955 - सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ।
1958 - साहित्यकार एवं जनसेवक अनूप सेठी का जन्म 10 जून हुआ था।
1960 - तेलुगू अभिनेता और राजनीतिज्ञ नंदमुरी बालकृष्ण का जन्म हुआ।
1981 - भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया का जन्म हुआ।
1888 - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म हुआ।

10 जून को हुए निधन (Famous Deaths June 10)

1987 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन हुआ।
1957 - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे भाई वीर सिंह का निधन हुआ।

10 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 10 June)

विश्व भूगर्भ जल दिवस
पुर्तगाल दिवस (पुर्तगाल)
जागतिक दृष्टिदान दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story