Aaj Ka Itihas 9 June 2023: आज के ही दिन मनाई जाती है अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि

Aaj Ka Itihas 9 June 2023: बता दें कि इतिहास के पन्नों में 9 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 9 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Published on: 8 Jun 2023 11:30 PM GMT
Aaj Ka Itihas 9 June 2023: आज के ही दिन मनाई जाती है अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 9 June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 9 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 9 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 9 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 9 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 9 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

9 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of June 9)

1659 - दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720 - स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1752 - फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1789 - स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1815 - लग्जमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
1898 - चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1931 - डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1934 - कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखी गई।
1940 - नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1941 - यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
1944 - रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1945 - ऑस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
1960 - चीन में आये चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
1964 - लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
1970 - जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।
1975 - ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
1983 - मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
1991 - इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वदेश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
1999 - नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2001 - लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
2006 - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
2008 - केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
2008 - फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने को नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
2011 - सउदी अरब के रियाद में वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

9 जून को जन्मे व्यक्ति ( Born on 9 June)

1909 - छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म हुआ।
1912 - भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म हुआ।
1913 - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म हुआ।
1931 - उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म हुआ।
1933 - सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म हुआ।
1949 - भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म हुआ
1975 - भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म हुआ।
1981 - भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म हुआ।
1985 - भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म हुआ।

9 जून को हुए निधन ( Died on 9 June)

1716 - भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का निधन हुआ।
1900 - आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन हुआ।
1931 - भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन हुआ।
1934 - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन हुआ।
1936 - अब्बास तैयबजी का निधन हुआ वो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
1990 - प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन हुआ।
1991 - हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का निधन हुआ वो थे।
1993 - हिन्दी चित्रपट निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी) सत्एन बोस का निधन हुआ।
1995 - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन हुआ।
2011 - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन हुआ।

9 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 9 June)

अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story