×

Aaj Ka Itihas 7 June 2023: आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 1893 में दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार किया था सविनय अवज्ञा का प्रयोग

Aaj Ka Itihas 7 June 2023: तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 7 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

Preeti Mishra
Published on: 7 Jun 2023 7:19 AM GMT
Aaj Ka Itihas 7 June 2023: आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 1893 में दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार किया था सविनय अवज्ञा का प्रयोग
X
Aaj Ka Itihas 1st June 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 7 June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 7 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 7 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 7 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 7 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ( Important events of June 7)

1413 - नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने रोम पर कब्जा किया।
1539 - बक्सर के पास चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1546 - इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।
1557 - इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1654 - लुई चतुर्दश फ्रांस के राजा बने।
1692- कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में आये भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।
1780- एंटी-कैथोलिक दंगा लंदन में शुरू हुआ जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई।
1862 - संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए।
1863 - फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।
1864- अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गये।
1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1928 - बेटिकन सिटी पूर्ण संप्रभु राष्ट्र बना।
1929 - वेटिकन सिटी एक संप्रभु देश बना।
1939 - जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।
1948 - वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।
1966 - सोनी कॉर्पोरेशन ने अपने नए ब्रांड वाला वीडियो टेप रिकॉर्डर पेश किया।
1975 - पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया।
1979 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।
1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
1999 - इंडोनेशिया में 1955 के बाद पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव हुआ।
2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
2004- इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।
2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा हुआ।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्टेम सेल के अनुसंधान को मंजूरी देने के विरुद्ध दूसरी बार विटो का प्रयोग किया।

7 जून को जन्मे व्यक्ति (June 7 Famous Birthdays)

1914 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का जन्म हुआ।
1974 - भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ।

7 जून को हुए निधन (Famous Deaths June 7)

1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की बीबी मुमताज़ बेगम की मृत्यु हो गई।
1954 - अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का निधन हुआ वो थे।
2002 - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story