TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 20 August: आज ही के दिन 1946 में इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 20 August 2023 Today History: इतिहास के पन्नों में 20 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 20 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Published on: 19 Aug 2023 11:35 PM GMT
Aaj Ka Itihas 20 August: आज ही के दिन 1946 में इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का हुआ था जन्म
X
Aaj Ka Itihas 20 August 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 20 August 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 20 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 20 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 20 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 20 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 20 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of August 20 )

1191 - उत्तरी इजीरयली शहर अक्को में राजा रिचर्ड प्रथम ने 3000 मुस्लिम कैदियों की हत्या करवाई।
1597 - पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज आज ही के दिन वापस आया।
1641 - इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।
1685 - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र फ़र्रुख़सियर का जन्म आज ही के दिन हुआ।
1828- राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1856 - ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना आज ही के दिन हुई।
1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1913 - फ्रांस के एडोल्फ आज ही के दिन पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने।
1921 - मोप्ला् विद्रोह आज ही के दिन केरल के मालाबार क्षेत्र् में शुरू हुआ।
1944 - भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म हुआ था। इस दिन को सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी का जन्म दिवस) के रूप में भी मनाया जाता है ।
1946 - आज ही सालाना होने वाली विश्व प्रसिद्ध कान फिल्म फेस्टिवल का पहला आयोजन फ्रांस के कान शहर में हुआ। वैसे इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1939 में होनी थी, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इसे ताल दिया गया था।
1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को आज ही के दिन अंगीकार किया गया।
1953 - फ्रांसीसी सेनाओं ने आज ही के दिन मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1979 - प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने आज ही के दिन अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का आज ही के दिन हवाई दुर्घटना में निधन हुआ एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
1988- भारत और नेपाल में आज ही के दिन 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से लगभग एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।
1994 - सं.रा.अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आज ही के दिन आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1995 - पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में आज ही के दिन 350 लोगों की मौत हो गई।
1998- लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने आज ही के दिन स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल आज ही के दिन मरा पाया गया था।
2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने आज ही के दिन विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की उनमे अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर थी।
2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को आज ही के दिन अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
2008 - रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
2012 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।

20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 20 August)

1685 - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र फ़र्रुख़सियर का जन्म आज ही के दिन हुआ।
1915 - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का जन्म हुआ।
1917 - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का जन्म हुआ था।
1946 - इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म हुआ था।
1986 - भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का जन्म हुआ था।
1940 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म हुआ था।

20 अगस्त को हुए निधन (Died on 20 August)

1991 - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन हुआ था।
2004 - इतिहासकार गंगाराम सम्राट का निधन हुआ।
2011 - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन हुआ था।
2014 - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन हुआ था।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story