×

Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर आए थे भारत

Aaj Ka Itihas: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 22 March 2023 6:00 AM GMT (Updated on: 21 March 2023 9:00 PM GMT)
Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर आए थे भारत
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 22 Febuary 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 22 मार्च से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 22 मार्च के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 22 मार्च के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 22 मार्च को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 22 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 22 मार्च के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 22 मार्च को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1739 - मुग़लों की राजधानी दिल्ली में फ़ारस की सेना ने कत्लेआम किया। दरअसल, मार्च 1739 में फ़ारस (अब ईरान) के बादशाह नादिरशाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुग़लिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई थी। मुग़लों की हार के बाद नादिरशाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। नादिरशाह जब अपने लाव लश्कर के साथ लाल किले पर पहुंचा तो यहां दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए नादिरशाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का आदेश दिया और आज की पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के तौर पर जाना जाता है।
1890 - रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।
1894 - चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।
1942 - सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।
1947 - लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।
1964 - कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन हुआ।
1969 - भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।
1977 - आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।
1993 - पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।
1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010-केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में आज के दिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का ऐलान किया था।

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1877 - टी. वी. सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी का जन्म हुआ।
1882 - मुंशी दयानारायण निगम - उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक का जन्म हुआ।
1885 - गुलाम याज़दानी - भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक का जन्म हुआ।
1894 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारीका जन्म हुआ।
1922 - चिन्तामणी पानिग्रही - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक का जन्म हुआ।
1929 - अनिसेत्ति रघुवीर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल का जन्म हुआ।
1960 - रागिनी त्रिवेदी - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार का जन्म हुआ।
1961 - जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री का जन्म हुआ।

22 मार्च को हुए निधन

1971 - हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ।
1977 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ।
2000 - वमुज़ो फेसाओ - नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री का निधन हुआ।
2007 - उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक का निधन हुआ।
2021 - सागर सरहदी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक का निधन हुआ।

22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व जल दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story