×

Indian Temples out Of India: विदेशों में भी लोगों को हैरान करती है हिंदू मंदिरों की खूबसूरती, जिन्हे देखकर हर कोई रह जात

Indian Temples out Of India: भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जिन्हे दुनियाभर में मान्यता प्राप्त है। इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं

Kajal Sharma
Published on: 19 March 2023 9:25 AM GMT
Indian Temples out Of India: विदेशों में भी लोगों को हैरान करती है हिंदू मंदिरों की खूबसूरती, जिन्हे देखकर हर कोई रह जात
X

Hindu Temple In Other Country: भारत में देवी देवताओं के कई खूबसूरत मंदिर हैं जिनके चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुने जाते हैं। यहां मंदिरों की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जिन्हे दुनियाभर में मान्यता प्राप्त है। इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और भगवान की कृपा पाने के लिए पूजा-अर्चना भी करते हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में बताते हैं।

विदेशों में फेमस हैं यह हिंदू

मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका

श्रीलंका के मुन्नेस्वर गांव में मुन्नेस्वरम नाम का मंदिर स्थित है, जोकि काफी लोकप्रिय है। विदेश में बना यह मंदिर इतना बड़ा है कि परिसर में आपको 5 और मंदिर देखने के लिए मिल जाएंगे। इस अद्भुत मंदिर में भगवान और मां पार्वती का रूप कहे जाने वाली माता काली की मूर्ति स्थापित है। कहते हैं कि रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम यही शिव शंकर की पूजा करने आए थे।

अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया

अंकोरवाट मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, जोकि कंबोडिया में मौजूद है। मंदिर दुनिया में सबसे बड़ा मंदिर कहा जाता है। जिसकी स्थापना सूर्यवर्मा ने 12वीं सदी में की थी। यह मंदिर ढाई मील लंबा और 650 फुट चौड़ा है। यह चारों ओर से गहरी खाई से घिरा हुआ है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

मुरूगन मंदिर, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया का राजधानी सिडनी में मौजूद मुरूगन मंदिर बेहद ही फेमस है। जहां पहाड़ों के देवता कहे जाने वाले भगवान मुरूगन की पूजा का जाती है। यह मंदिर न्यू साउथ वेल्क के पहाड़ों पर बना हुआ है।

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल

काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों के तौर पर गिना जाता है। जहां भगवान शिव की पूजा की जाती है। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों भक्त भगवान के दर्शन करने आते हैं। बता दें, कि इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया है।

प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया

यूं तो इंडोनेशिया में कई हिंदू मंदिर हैं लेकिन प्रम्बानन मंदिर सबसे लोकप्रिय मंदिर माना जाता है। यह मंदिर 9वीं शताब्दी में स्थापित किया गया था। यह दक्षिण एशिया का भी बहुत बड़ा मंदिर है।

सागर शिव मंदिर, मॉरीशस

सागर शिव मंदिर भगवान शिव का सबसे लोकप्रिय मंदिर है, यह पवित्र स्थल साल 2007 में स्थापित किया गया था। जहां भगवान शिव की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story