×

Aaj Ka Itihas 24 May 2023: आज ही के दिन 1915 को थॉमस अल्वा एडिशन ने किया था टेलीस्क्राइब का अविष्कार

Aaj Ka Itihas 24 May 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 24 May 2023 5:00 AM GMT
Aaj Ka Itihas 24 May 2023: आज ही के दिन 1915 को थॉमस अल्वा एडिशन ने किया था टेलीस्क्राइब का अविष्कार
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 24 May 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 24 मई से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 24 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 24 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 24 मई को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 24 मई को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of May 24)

1653 - जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
1660- ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितिय ने नीदरलैंड का दौरा किया।
1689 - ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1798 - यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
1830 - अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
1875 - सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1883 - ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1915 - थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
1930 - एमी जॉनसन नामक महिला ने अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
1956 - बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
1957 - कोलंबिया में आये भूकंप के झटके महसूस किए गए।
1985 - बांग्लादेश में आये चक्रवाती तूफान से दस हजार लोग मरे।
1986 - मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
2002 - रूस और अमेरिका ने मास्को संधि पर हस्ताक्षर किया।
2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
2004 - उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
2013 - राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 मई को जन्मे व्यक्ति ( Born on 24 May)

1819 - ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म हुआ।
1896 - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।
1899 - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दा- र्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ।
1952 - भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का जन्म हुआ।
1954 - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
1973 - भारतीय निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म हुआ।

24 मई को हुए निधन (Died on 24 May)

1543 - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ।
1879 - अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन निधन हुआ।
1905 - ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन हुआ।
1990 - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ।
1999 - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन हुआ।
2000 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।
2010- भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story