TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 27 August 2023: आज ही के दिन 1870 में भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की हुई थी स्थापना

Aaj Ka Itihas 27 August 2023: कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 27 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 26 Aug 2023 11:22 PM GMT
Aaj Ka Itihas 27 August 2023: आज ही के दिन 1870 में भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की हुई थी स्थापना
X
Aaj Ka Itihas 27 August 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 27 August 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 27 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 27 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 27 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 27 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 27 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 27)

1604 - अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1781 - हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1870 - भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1939 - जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1950 - टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। प्रसारण की योजना बनाने के लिए दो
महीने से भी ज़्यादा का समय लगा।दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
1962 - नासा ने Mariner 2 स्‍पेस मिशन लांच किया।
1976 - भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 - मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999 - सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
1999 - भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों देशों को लेकर पहली बार छहपक्षीय वार्ता हुई।
2003 - 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2008 - झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2009 - बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
2013- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

27 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 27 August)

1859 - टाटा स्‍टील की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का जन्‍म हुआ था।
1907 - क्रिकेट के सूरमा सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म हुआ था।
1922 - जापानी प्रधानमंत्री सॉसुक ऊनो का जन्म हुआ था।
1972 - भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म हुआ था।

27 अगस्त को हुए निधन ( Famous Death on 27 August)

1963 - खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी का निधन हुआ।
1976 - भारतीय पार्श्वगायक मुकेश का निधन हुआ था।
1979 - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का निधन हुआ था।
1997 - तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य मगंती अंकीनीडु का निधन हुआ था।
1997 - पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य आनन्द सिंह का निधन हुआ।
2006 - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ था।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story