TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 24 August 2023: आज ही के दिन इस पहले जहाज ने इतिहास बनाया था, पढ़ें आज का ख़ास दिन क्या है

Aaj Ka Itihas 24 August 2023 Today History: अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 24 Aug 2023 1:53 AM GMT
Aaj Ka Itihas 24 August 2023: आज ही के दिन इस पहले जहाज ने इतिहास बनाया था, पढ़ें आज का ख़ास दिन क्या है
X
Aaj Ka Itihas 24 August 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 24 August 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 24 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 24 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 24 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 24 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 24 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 24)

1456 - गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।
1600 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 - जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
1814 - ब्रिटिश कर्मियों ने आज ही के दिन व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
1891 - थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954 - आज ही के दिन गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969 - वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974 - फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991 - यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1993 - आज ही के दिन पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत की।
1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत–पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
2004 - फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008 - बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।
2008 - पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ।
2009’ - वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स- चुनी गईं।
2011 - मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2011 - चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लिया है।

24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 24 August)

1833- गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार नर्मद का जन्म हुआ था।
1818 - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का जन्म हुआ था।
1872 - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का जन्म हुआ था।
1888 - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर का जन्म हुआ था।
1889 - केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक के. केलप्पन का जन्म हुआ था।
1908 - स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म हुआ था।
1911 - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का जन्म हुआ था।
1912 - आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि चंद्रसिंह बिरकाली का जन्म हुआ था।
1922 - अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार हावर्ड ज़िन का जन्म हुआ था।
1922 - क्यूबा के तेइसवें प्रीमियर रीने लेवेस्की का जन्म हुआ था।
1997 - भारत की महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जन्म हुआ था।
1927 -भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता अंजलि देवी का जन्म हुआ था।

24 अगस्त को हुए निधन(Died on 24 August)

1925 - प्रमुख समाजसुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हुआ था।
1968 - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का हुआ था।
2000 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का निधन हुआ था।
2014 - हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ था।
2015 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन हुआ था।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story