TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 22 August 2023: आज ही के दिन 1921 में महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की जलाई थी होली

Aaj Ka Itihas 22 August 2023: तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 22 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 22 Aug 2023 1:59 AM GMT
Aaj Ka Itihas 22 August 2023: आज ही के दिन 1921 में महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की जलाई थी होली
X
Aaj Ka Itihas 22 August 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 22 August 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 22 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 22 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 22 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 22 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 22 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 22)

1320 - नसीरूद्दीन खुसरू को गाजी मलिक ने हराया।
1627 - फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
1639 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।
1698 - रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
1762 - एन। फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
1848 - अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 - ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से पहला हवाई हमला किया।
1851 - ऑस्ट्रेलिया में सोने के क्षेत्रों की खोज हुई।
1894- नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा की गई थी।
1910 - जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914- ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1918 - भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1921 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
1922- जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1944 - अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1962 - विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
1969 - अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत।
1978 - केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
1979 - राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
1996 - राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
2002 - काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
2007 - मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।
2012 - सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।
2012 - केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए।

22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( 22 August Famous Birthdays)

1877 - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का जन्म हुआ था।
1904 - चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म हुआ था।
1915 - फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा का जन्म हुआ था।
1919 - प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का जन्म हुआ था।
1924 - हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म हुआ।
1934 - ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य इलियास आज़मी का जन्म हुआ था।
1955 - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म हुआ था।

22 अगस्त को हुए निधन (22 August Famous Deaths)

1818 - भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग का निधन हुआ था।
1978 - केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन हुआ था।
2014 - ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन हुआ था।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story