TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 21 August 2023: आज ही के दिन 2006 में प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का हुआ था निधन

Aaj Ka Itihas 21 August 2023: इतिहास के पन्नों में 21 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 21 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Published on: 21 Aug 2023 2:39 AM GMT
Aaj Ka Itihas 21 August 2023: आज ही के दिन 2006 में प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का हुआ था निधन
X
Aaj Ka Itihas 21 August 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 21 August: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 21 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 21 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 21 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 21 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 21 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 21)

1689 - स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
1718 - तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
1772 - स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
1790 - जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर कब्जा जमाया।
1842 - तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
1915 - पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938 - इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944 - अमरीका, ब्रिटेन,रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की
1959 - हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1963 - बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा की गई।
1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1968- चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई।
1972 - वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
1983 - फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस। एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।
1986 - कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग हजारों लोगों की मौत हो गई।
1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
1991 - लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से अलग होने की घोषणा की।
1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
1993 - मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
1997 - पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
2008 - श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
2008 - मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले। कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
2012 - अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
2013 - मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
2014 - राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 21 August)

1871 - भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ।
1910 - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का जन्म हुआ।
1915 - भारतीय उर्दू की एक लेखिका इस्मत चुग़ताई का जन्म हुआ।
1922 - अमेरिकी खजाना खोजक और मेल फिशर समुद्री विरासत संग्रहालय के संस्थापक मेल फिशर का जन्म हुआ था।
1927 - स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल बी। सत्य नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।
1978 - भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला का जन्म हुआ था।
1979 - भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म हुआ था।
1986 - 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म हुआ था।

21 अगस्त को हुए निधन (Famous Deaths of 21th August)

1931 - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का निधन हुआ था।
1948 - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक वामनराव बलिराम लाखे का निधन हुआ था।
1978 - भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन हुआ था।
1981 - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ था।
1982 - स्विटजरलैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ था।
1995- खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन हुआ था।
2006 - भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन हुआ था।
2007 - उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन हुआ था।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story