TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 31 May 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है विश्व धूम्रपान निषेध दिवस

Aaj Ka Itihas: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 31 May 2023 7:55 AM GMT
Aaj Ka Itihas 31 May 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है विश्व धूम्रपान निषेध दिवस
X
Aaj Ka Itihas 2 May 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 31 May 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 31 मई से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 31 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 31 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 31 मई को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 31 मई को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of May 31)

1727 - फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
1759 - अमेरिका के उत्तरपूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में सभी थियेटर के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया।
1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1878 - अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1929 - पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।
1957 - अमेरिकी चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया।
1959- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964- बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1966 - दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने खुद को आग लगा ली।
1985 - फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
1994 - दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
1999- एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999- कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2001 - पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
2008 - सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18।5% की बढ़ोत्तरी की।
2008 - औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।

31 मई को जन्मे व्यक्ति ( May 31 Famous Birthdays)

1577 - मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का जन्म हुआ।
1725 - भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ।
1843 - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म हुआ।
1925 - हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का जन्म हुआ।
1942 - आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता का जन्म हुआ।

31 मई को हुए निधन (famous Deaths May 31)

1931 - भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का निधन हुआ।
1988 - समाज सुधारक और लेखक संतराम बी. ए. का निधन हुआ।
1987 - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का निधन हुआ।
1988 - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का निधन हुआ।
2003 - प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन हुआ।
2009 - अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन हुआ।

31 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 31th May)

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story