×

Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1931 को भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु को दी गयी थी फांसी

Aaj Ka Itihas 23 March 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 23 March 2023 5:42 AM GMT (Updated on: 22 March 2023 10:55 PM GMT)
Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1931 को भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु को दी गयी थी फांसी
X
Aaj Ka Itihas 23 March 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 23 मार्च से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 23 मार्च के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 23 मार्च के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 23 मार्च को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 23 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 23 मार्च के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 23 मार्च को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।
1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।
1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।
2003 - दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
2006 - ऑस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
2008 - भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

23 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1614 - जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और 'मुमताज़ महल' की सबसे बड़ी पुत्री का जन्म हुआ था।
1880 - बसंती देवी - भारत की स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था।
1910 - राममनोहर लोहिया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था।
1954 - दिनेश्वर शर्मा - भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक का जन्म हुआ था।
1976 - स्मृति ईरानी - पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रतिष्ठित महिला नेता का जन्म हुआ था।
1987 - कंगना रानौत - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री का जन्म हुआ था।

23 मार्च को हुए निधन

1965 - सुहासिनी गांगुली - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ।
1931 - भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु - भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले क्रांतिकारी का निधन हुआ। ।
1992 - गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष का निधन हुआ। ।
1927 - लाला राम - भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक का निधन हुआ।

23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व मौसम विज्ञान दिवस
शहीद दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story