×

Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1996 में ऑस्ट्रेलिया को हरा श्रीलंका ने जीता था क्रिकेट विश्व कप

Aaj Ka Itihas 17 March 2023: तो चलिए आज जानते हैं 17 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए।

Preeti Mishra
Published on: 17 March 2023 2:00 AM IST
Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1996 में ऑस्ट्रेलिया को हरा श्रीलंका ने जीता था क्रिकेट विश्व कप
X
aaj ka itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 17 March 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 17 मार्च से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 17 मार्च के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जिसका संबंध 17 मार्च के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 17 मार्च को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 17 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 17 मार्च के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 17 मार्च को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

17 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1994 - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
1996 - लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का ख़िताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2008- चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

17 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1864 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता का जन्म हुआ।
1933 - सुलोचना चव्हाण - भारतीय लोक गायिका हैं, जो मराठी में अपनी लावणियों के लिए जानी जाती हैं का जन्म हुआ।
1939 - बंगारू लक्ष्मण - 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे का जन्म हुआ।
1946 - पृथ्वीराज चह्वाण - महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे का जन्म हुआ।
1962 - कल्पना चावला- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का जन्म हुआ।
1990 - साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी का जन्म हुआ।
1932 - निरुपमा बोरगोहेन - प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार हैं जो अपनी रचनाएँ असमिया भाषा में करती हैं का जन्म हुआ।
1925 - ब्रिगेडियर राय सिंह यादव- महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी का जन्म हुआ।
1891 - रामनवमी प्रसाद - जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक का जन्म हुआ।

17 मार्च को हुए निधन

2019 - मनोहर पर्रीकर - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हुआ।
1989 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता का निधन हुआ।
1977 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका का निधन हुआ।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story