Aaj Ka Itihas 24 April 2023: आज ही के दिन 1973 को देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 24 April 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 24 April 2023 8:01 AM GMT
Aaj Ka Itihas 24 April 2023: आज ही के दिन 1973 को देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का हुआ था जन्म
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 24 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 24 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 24 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 24 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 24 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 24 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल के बारे में पढ़ा होगा जिसका 24 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 24 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

24 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of April 24)

1815 - भारतीय सेना की पहली और सबसे बहादुर बटालियन मानी जाने वाली गोरखा रेजीमेंट ने आज के दिन 200 साल पूरे किए हैं।
1877 - रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1898 - स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 - जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1920 - पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926 - आज के ही दिन ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।
1954 - ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960 - दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से लगभग 500 लोगों की जान गयी।
1967 - रूसी अंतरिक्ष यात्री का दुर्घटना में निधन।
1970 - पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।
1998 - भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
2006 - नेपाल में संसद बहाल।
2013 - ढाका में एक बिल्डिंग गिरी जिससे लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और 2500 से ज्यादा घायल हो गए।
2013 - अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत, 115 घायल।

24 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति (Born on 24 April)

1922 - इतालवी राजनेता सुज़ान्ना अग्नेली का जन्म।
1928 - प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का जन्म।
1929 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री शम्मी का जन्म।
1940 - मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी का जन्म।
1956 - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजनबाई का जन्म।
1973 - विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म हुआ था।

24 अप्रॅल को हुए निधन -(Died on 24 April)

1934 - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का निधन हुआ ।
1944 - हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का निधन हुआ ।
1960 - प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता अन्ना साहब भोपटकर का निधन हुआ ।
1972 - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का निधन हुआ ।
1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन हुआ ।
2009 - एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता महात्मा रामचन्द्र वीर का निधन हुआ ।
2011 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन हुआ ।

24 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Events on April 24)

मानव एकता दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story