TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 28 August 2023: आज ही के दिन 2017 में पी वी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था

Aaj Ka Itihas 28 August 2023: इतिहास के पन्नों में 28 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 28 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Published on: 28 Aug 2023 4:32 AM GMT
Aaj Ka Itihas 28 August 2023: आज ही के दिन 2017 में पी वी सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था
X
Aaj Ka Itihas 15 June 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 28 August: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 28 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 28 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 28 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 28 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 28 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of August 28)

1521 - तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 - मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1794 - फ्रांस में 28 जुलाई मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ। उसके अवधि में में 1 लाख 20 हज़ार लोग बिना मुकदमा चलाए मार दिए गए।
1821 - स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और 28 अगस्त आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। यह देश दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित है और एक्वेडोर कोलम्बिया, चिली, ब्राज़ील और बोलीविया इसके पड़ोसी देश हैं।
1845 - प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।
1904 - कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।
1922 - जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।
1924 - जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ हुआ विद्रोह असफल रहा। इसमें हजारों लोगों की मौत हुई।
1956 - इंग्लैण्ड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज पर कब्जा जमाया।
1972 - साधारण बीमा कारोबार राष्ट्री यकरण बिल पारित किया गया।
1984 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986- भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टकर बनने वाली प्रथम महिला बनी।
1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
1992 - श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की।
1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
2005 - आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने 28 अगस्त आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
2008 - बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
2008 - अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2011 - लोकपाल आंदोलन: अन्ना हजारे ने भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की।
2011 - माओवादी नेता डॉ॰ बाबूराम भट्टराई तराई के मधेसी गठबंधन के समर्थन से नेपाल के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
2017 - पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

28 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 28 August)

1858 - उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ।
1896 - प्रसिद्ध उर्दू शायरफ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म हुआ।
1913 - भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म हुआ।
1926 - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल टी.वी. राजेश्वर का जन्म हुआ।
1928 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत ख़ाँ का जन्म हुआ।
1928 - ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म हुआ।
1929 - प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म हुआ।
1932 - चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का जन्म हुआ।
1952 - भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म हुआ।
1966 - अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और पश्चिमी मुम्बई से लोकसभा पूर्व सांसद प्रिया दत्‍त का जन्‍म हुआ था।

28 अगस्त को हुए निधन ( Died on 28 August)

1667 - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का निधन हुआ।
2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story